सपा के राष्ट्रीेय महासचिव शिवपाल यादव ने सरकार पर साधे निशाने
बोले- लोग सरकार बदलने का मन, 2027 में सपा की सरकार बनेगी
सपा नेताओं को फंसाने को संभल दंगे की लगाई गलत रिपोर्ट,
हिन्द लाइव न्यूज, राजेश भाटिया। मुरादाबाद।

मंगलवार को मुरादाबाद आए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव शिवपाल यादव ने सरकार पर जमकर निशाने साधे।कहा कि छात्र-नौजवान के साथ किसान,कारोबारी समेत तमाम लोग महंगाई, बेरोजगारी समेत समस्याओं से जूझ रहे है। पर सरकार धर्म के नाम पर लोगों को भटका रही है।पर अब जनता अब सरकार बदलने का मन बना चुकी है।लिहाजा सपा प्रदेश में सरकार बनाएगी। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव होंगे।
मुरादाबाद में महासचिव भाजपा सरकार पर आक्रमक रहे। उन्होंने आजम खां,जौहर विवि समेत चुनाव में गठबंधन को लेकर मुद्दों पर बात रखीं। सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए राष्ट्रीय महासचिव ने आरोप लगाया कि संभल में पार्टी नेताओं को फंसाने के लिए गलत रिपोर्ट लगाई गई।उन्होंने कहा कि प्रदेश में सपा सरकार बनने पर पार्टी ऐसे मुकदमों की समीक्षा कर उन्हें वापस लेंगी। आरोप लगाया कि सरकार विकास नहीं करती।जीएसटी, टैक्स लगा रही है। इससे किसान,कारोबारी सभी तबका परेशान है। बिजली भी महंगी की गई।
सपा नेता ने कहा कि राम मंदिर में चोरी करने वाले अधर्मी है।कहा कि सपा कभी भी राम मंदिर विरोधी नहीं रहीं।कोर्ट का हमेशा सम्मान किया गया। कहा कि राम मंदिर कोर्ट के आदेश से बना है। । दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन को लेकर भी सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए।
कांग्रेस से गठबंधन,बसपा से कोई संबंध नहीं
चुनाव में गठबंधन को लेकर पूछे सवाल पर कहा कि सपा का कांग्रेस से गठबंधन है।बसपा से उसका कोई संबंध नहीं। कांग्रेस से गठबंधन,बसपा से कोई संबंध नहींपार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने कहा कि सपा हमेशा से आजम खां के साथ है। जौहर विवि के मुद्दे पर उनके साथ खड़ी है। कहा कि वह बुधवार को आजम खां के परिवार से मिलेंगे। साथ ही जौहर विवि भी जाएंगे।
अमरोहा से मुरादाबाद आए शिवपाल यादव का पाकबड़ा में सपा नेताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान बिलारी विधायक मो.फहीम, जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह यादव, विजय वीर सिंह यादव,पूर्व विधायक जगराम सिंह समेत तमाम कार्यकर्ता ररहे।
