कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनोद गुंबर समेत अन्य कार्यकर्ता लखनऊ पहुंचे
कांग्रेस नेताओं ने दर्ज कराई डिजिटल हाजिरी
हिन्द लाइव न्यूज, राजेश भाटिया।

मुरादाबाद। लखनऊ में संविधान रक्षा मार्च में हिस्सा लेने के लिए मुरादाबाद से तमाम कांग्रेसी एक दिन पहले रवाना हो गए।कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनोद गुंबर के नेतृत्व में विभिन्न ब्लॉकों के नेता,महिला कार्यकत्री भी लखनऊ पहुंच गए।
विधानसभा चुनाव में सपा से सीट शेयरिंग की खींचतान के बीच कांग्रेस गुरुवार को लखनऊ में अपनी ताकत दिखाएंगी।लखनऊ में कांग्रेस संविधान रक्षा मार्च निकालेंगी।मार्च में प्रदेश के सभी जिलों से बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे।
मार्च में शामिल होने के लिए बुधवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनोद गुंबर के नेतृत्व में लखनऊ कूच कर गए।बुधवार को जिला कमेटी के पदाधिकारी और ब्लॉक नेताओं ने तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में भाग भी लिया।जिला प्रवक्ता सुधीर पाठक के अनुसार बड़ी संख्या अन्य कार्यकर्ता रात में लखनऊ पहुंचेंगे।
जिलाध्यक्ष ने बताया कि आज विभिन्न संगठनों के नेताओं ने प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजेन्द्र पाल गौतम,प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा व कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद व सह प्रभारी संजीव आर्य के सामने पार्टी का दामन थामा।और सदस्यता भी ग्रहण की।
कांग्रेस अध्यक्ष खरगे करेंगे मार्च की अगुवाई–
गुरुवार को कांग्रेस कार्यालय से अंबेडकर पार्क तक निकलने वाले संविधान रक्षा मार्च का नेतृत्व कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे करेंगे।
लखनऊ कूच के दौरान जिला अध्यक्ष विनोद गुंबर के अलावा वसीम अहमद,जेहरा बी,विवेक अग्रवाल, मुशाहिद चौधरी,शमीम अहमद, नाजिम गांधी,मुस्तकीम,एहसान चौधरी,मो दीन,इस्सर अहमद समेत तमाम पदाधिकारियों ने लखनऊ में डिजिटल उपस्थिति दर्ज कराई।
