रविवार को डीआरएम,अधिकारियों ने लिया जाएजा
स्टेशन पर यात्री सुविधा,वेटिंग हॉल, पेयजल व शौचालय आदि को परखा
हिन्द लाइव न्यू्ज,राजेश भाटिया

मुरादाबाद। मंडल में अमृत भारत योजना के तहत संवर रहे कोटद्वार स्टेशन का काम अंतिम चरण में है। रविवार को मंडल की डीआरएम समेत रेल अधिकारियों ने स्टेशन पर पुनर्निर्माण कार्यो का जाएजा लिया। इसके अलावा डीआरएम ने रेल कार्यो का भी निरीक्षण किया।
योजना के तहत कोटद्वार स्टेशन का पुनर्विकसित किया जा रहा है। इसके चलते डीआरएम विनीता श्रीवास्तव, इंजीनियर और अन्य विभागों के अधिकारियों ने कोटद्वार स्टेशन का गहनता से निरीक्षण किया। निरीक्षण करते हुए रेल प्रशासन ने यात्री सुविधाओं व पुनर्विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा भी की। स्टेशन पर जनरल व आरक्षित बुकिंग काउंटर, सर्कुलेटिंग एरिया, वेटिंग हॉल,पेयजल,शौचालय समेत सुविधाओं का जाएजा लिया।डीआरएम ने कार्यो को गुणवत्ता व मानकों के आधार पर निर्धारित समय अवधि में पूरा करने के भी निर्देश दिए।इस दौरान स्टेशन मास्टर कार्यालय,पैनल रूम को भी देखा। रेल अधिकारियो ने प्प्वाइंटस मैन से वार्ता की।
डीआरएम ने स्नेह रोड–कोटद्वार सेक्शन के बीच सुखरो नदी पर रेल ब्रिज संख्या-16 को देखा।पुल की संरक्षा एवं सुरक्षा से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
इस दौरान सीनियर डीईएन-सी कौशल किशोर शर्मा,सीनियर डीसीएम (फ्रेट) विपिन शर्मा,अधिशासी अभियंता (गति शक्ति) ऋषभ दत्त आदि अधिकारी रहे।
