रेल मंडल में स्वच्छता पखवाड़ा,15 अक्टूबर तक चलेगा अभियान
एक दिन-एक घंटा-एक साथ मुहिम से शुरुआत
हिन्द लाइव न्यूज,राजेश भाटिया।

मुरादाबाद।रेल मंत्रालय का स्टेशनों की साफ सफाई पर विशेष जोर है।पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने व स्टेशनों को साफ सुथरा बनाने के लिए रेलवे में स्वच्छता पखवाड़ा शुरू हो गया।
मंडल में एक अक्टूबर से “एक दिन–एक घंटा–एक साथ” थीम की मुहिम पर व्यापक सामूहिक श्रमदान से शुरुआत हुई।पूरे मंडल में प्रमुख स्टेशनों पर सुबह सामूहिक श्रमदान एवं स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया।
इस दौरान रेलवे स्टेशन,कार्यालय कॉलोनियां,कार्यालय, स्वास्थ्य इकाइयों,यार्ड, वाशिंग लाइनों में अधिकारी, रेलकर्मियों समेत अन्य प्रतिभागियों ने सामूहिक रूप से श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया।इसके बाद से नियमित रूप से विभिन्न स्टेशनों पर व्यापक साफ सफाई का क्रम चल रहा है।
सीनियर डीसीएम महेश यादव के अनुसार राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत मंडल में भी स्वच्छता को जनभागीदारी से जोड़कर स्वच्छता पखवाड़ा शुरू किया गया है।मंडल में शाहजहांपुर, देहरादून, हरदोई के बाद योगनगरी ऋषिकेश स्टेशन पर स्वच्छता अभियान शुरू किया गया है। मंडल में स्वच्छता पखवाड़ा 15 अक्टूबर तक चलेगा।
