अध्यक्ष हरिओम, सचिव गिरीश निम बने
रेलवे एंप्लाइज एसोसिएशन में स्टेशन शाखा का पुनर्गठन
हिन्द लाइव न्यूज, राजेश भाटिया।

मुरादाबाद।आँल इंडिया एससी-एसटी रेलवे एंप्लाइज एसोसिएशन स्टेशन शाखा का नई शाखा का पुनर्गठन किया गया। स्टेशन शाखा अध्यक्ष हरिओम सिंह व सचिव गिरीश कुमार निम को बनाया गया है। कार्यकारिणी चुनाव की बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में मंडल मंत्री विनोद कुमार और विशिष्ट अतिथि के रूप में तजेंद्र सिंह रहे।
बैठक में पूर्व निर्धारित एजेंडे पर विचार विमर्श किया गया।रेल कर्मियों की विभिन्न समस्याओं के निस्तारण के लिए स्टेशन अधीक्षक के साथ औपचारिक बैठक भी की गई। इसके बाद आम सहमति से नई कार्यकारिणी का चुनाव किया गया।

नई कार्यकारिणी में शाखा अध्यक्ष-हरिओम सिंह व सचिव गिरीश कुमार निम के अलावा उपाध्यक्ष-गौरव कुमार व अवधेश कुमार, सहायक सचिव-कैलाश कुमार व मनोज कुमार, कैशियर- संजय कुमार, कार्यालय सचिव-देवेंदर मीणा व महेन्द्र कुमार TNC, संगठन सचिव-पंकज मोहन पदाधिकारी चुने गए।इस मौके पर चुनिंदा पदाधिकारियों को साथी कर्मियों ने शुभकामनाएं दीं।
नई कार्यकारिणी के गठन के दौरान मंडल मंत्री-विनोद कुमार, सहायक मंडल मंत्री- तजेंद्र कुमार,मंडल संगठन मंत्री-महेश कुमार समेत तमाम पदाधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
