मुरादाबाद-हरिद्वार स्टेट हाइवे पर लदावली में हुआ हादसा,दुघर्टना से हड़कंप
बस में सवार यात्रियों को ग्रामीण व पुलिस ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया
हिन्द लाइव न्यूज,मुरादाबाद। राजेश भाटिया।

शनिवार को मुरादाबाद में हुए भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में मां-बेटा भी है। हादसे में बस में सवार दस से अधिक यात्री भी घायल हो गए। हादसे में मृतकों में बिजनौर जिले के है।मुरादाबाद जिले में चल रहे सड़क सुरक्षा माह के दौरान यह हादसा हुआ।
सुबह सवेरे हरिद्वार हाईवे पर संवेदनशील जिले के छजलैट थाना क्षेत्र में लदावली गांव के पास हादसा हुआ। सड़क हादसे ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं।जानकारी के अनुसार कांठ रोड पर छजलैट के पास लदावली में गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली व रोडवेज बस में आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई।

बस उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की मुरादाबाद डिपो की बस संख्या यूपी-78/ एलएन -7524 थीं।गांव लदावली के पास सामने से गन्ने की खाली ट्रैक्टर ट्राली आ रहीं थीं।तभी दूसरी ओर से आतीं रोडवेज बस से टक्कर हो गई।

बताते हैं कि ट्राली से बस चालक की साइड टकराने से हादसा हो गया। बस में सवार मां-बेटे समेत चार लोगों की मौत हो गई। हादसे में छजलैट के गांव सदूपुरा निवासी जाँनसन मसीह की पत्नी अर्चना कू अलावा पांच साल के बेटे सुशांत ने दम तोड़ दिया। इसके अलावा बिजनौर के शिवाला कलां लोकेंद्र, नूरपुर की दीपा उर्फ दीपिका चौहान की भी मौत हो गई। हादसे में मृत अर्चना का पति जाँनसन घायल हो गया।

हादसे से हाइवे पर चीख पुकार मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के संग बचाव कार्य शुरू कराया।कई लोग घायल उपचार के बाद अपने घर चले गए।

मौके पर पहुंचे एसडीएम कांठ,सीओ समेत पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा भी लिया।
