मुरादाबाद में सौर ऊर्जा से रोशन हो रहीं पेयजल योजनाएं
जिले में पेयजल योजनाओं के संचालन को 585 सोलर प्लांट की भी मंजूरी
हिन्द लाइव न्यूज,राजेश भाटिया।

मुरादाबाद। जिले में सौर ऊर्जा फायदेमंद साबित हो रहीं हैं।सौर ऊर्जा से न केवल बिजली खर्च में सालाना 20.76 करोड़ रुपए की बचत हो रहीं हैं बल्कि ऊर्जा से पेयजल योजनाएं भी रोशन हो रहीं हैं।
जल जीवन मिशन के तहत जिले में 603 पेयजल योजनाओं के जरिए 955 गांव आच्छादित किए गए है।पेयजल योजनाओं के संचालन के लिए कुल 585 सोलर प्लांट मंजूर हुए हैं। इनमें 409 सोलर प्लांट स्थापित हो चुके हैं।बाकी 176 सोलर प्लांट का काम प्रगति पर है। एक सोलर प्लांट की क्षमता 25 किलोवाट है।इस तरह जिले में 14.625 मेगावाट सौर ऊर्जा स्वीकृत है।जिसमें से 10.225 मेगावाट क्षमता के सोलर प्लांट स्थापित किए जा चुके हैं। शेष 4.40 मेगावाट क्षमता के सोलर प्लांट स्थापित किए जाने का कार्य प्रगति पर है।
इन योजनाओं से मुरादाबाद जिले के 3,44,572 ग्रामीण परिवारों को घरेलू नल कनेक्शन उपलब्ध कराए जा चुके हैं। सौर ऊर्जा के चलते विभाग को सालाना 20.76 करोड़ रुपये की बचत हो रही है।जबकि हर माह 2.30 करोड़ रुपए की बचत हो रहीं हैं।
सौर ऊर्जा से पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा
सौर ऊर्जा के उपयोग से बिजली की खपत में कमी आई है। कार्बन उत्सर्जन कम करने व पर्यावरण संरक्षण में सहायता मिली है।
ग्रामीण परिवारों तक शुद्ध पेयजल पहुंचाना प्राथमिकता
अधिशासी अभियंता विनय ने बताया कि विभाग का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण परिवारों तक नियमित रूप से क्लोरीन युक्त शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना है। जिले में 585 सोलर प्लांट में से 409 स्थापित हो चुके हैं।बाकी का काम चल रहा है।प्रयास है कि स्वीकृत सोलर प्लांट का कार्य जल्द पूरा हो।और ग्रामीण परिवारों को नियमित एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल मुहैया हो सकें।
डीएम ने केंद्र व बूथों का किया निरीक्षण
29 नवंबर को भी विशेष अभियान दिवस
हिन्द लाइव न्यूज मुरादाबाद।

डीएम अनुनय झा ने मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य में बीएलओ की उपस्थिति एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया।शनिवार को विशेष अभियान दिवस पर डीएम/जिला निर्वाचन अधिकारी अनुनय झा ने आरएसडी एकेडमी पब्लिक स्कूल,ग्रीन मिडो स्कूल में बनाए गए मतदानकेंद्र व बूथों का निरीक्षण किया।
डीएम ने बूथों पर पहुंचकर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य की प्रगति का जायजा लिया। साथ ही मतदाताओं की सुविधा के लिए की गई व्यवस्थाओं का स्थलीय सत्यापन किया।

निरीक्षण के दौरान डीएम ने बूथों पर बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) से मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने, नाम विलोपन व सूची में संशोधन से संबंधित मिले आवेदनों की स्थिति की जानकारी ली।फॉर्म-6,फॉर्म-7 एवं फॉर्म-8 के मिले प्रकरण और उनके निस्तारण की स्थिति जानीं।निर्वाचन आयोग ने 29 नवंबर को भी विशेष अभियान दिवस निर्धारित किया गया है।
