शाहजहांपुर-बरेली रेलखंड में ट्रैक मरम्मत कार्य
12-15 जून तक तक रहेगा मेगा ब्लॉक
राजेश भाटिया।हिन्द लाइव न्यूज।

मुरादाबाद।
शाहजहांपुर-बरेली रेलखंड पर ट्रैक मरम्मत कार्य चलेगा। इससे मुरादाबाद रूट की आधा दर्जन ट्रेनों के संचालन में फेरबदल किया गया है।मेगा ब्लॉक का असर 12 जून से 15 जून तक रहेगा।शुक्रवार को पहले दिन ही सियालदाह एक्समप्रेस जम्मूकतवी से करीब चार घंटे देरी से रवाना हुई।
सीनियर डीसीएम महेश यादव ने बताया कि मुरादाबाद-लखनऊ रेलमार्ग पर सुरक्षित संचालन के लिए रेलपटरी में सुधार व मरम्म त के काम हो रहे है।व्य स्त रूट पर बरेली-शाहजहांपुर के बीच ट्रैक सुधार के लिए रेलवे ने मेगा ब्लॉकक लिया है। इसके चलते शुक्रवार से अगले चार दिनों तक छह ट्रेनें देरी से चलेंगी।ट्रेनों के देरी से चलने से इसके संचालन पर असर पड़ेगा।यात्रियों की सुरक्षित,सुगम व आरामदायक यात्रा के लिए मंडल में विभिन्न रेलखंडों में सुधार के काम चल रहे है।इसी क्रम में लखनऊ रूट पर मरम्मत कार्य को मंजूरी दी गई है।
बरेली–शाहजहांपुर सेक्शन में बंथरा, तिलहर, मिरानपुर कटरा स्टेशनों पर ट्रैक अनुरक्षण (टैम्पिंग) का काम होगा। इसके लिए 12-15 जून मेगा ब्लॉक लिया गया है।
देरी से चलेंगी रेलगाड़ियां–
टनकपुर-सिंगरौली एक्स -15074,टनकपुर से 240 मिनट देरी-टनकपुर–शक्तिनगर एक्स -15076, 13 जून को टनकपुर से 240 मिनट देरी -सियालदह-13152 ट्रेन 11-12-14 जून को जम्मू से 240 मिनट देरी से -अवध आसाम 15010,11-12 व 14 जून को लालगढ़ से 240 मिनट विलंब-हिमगिरी एक्स 13042 11 व 12 जून को जम्मूतवी से 240 मिनट विलंब -लोहित एक्स्प्रेस 15654 12 जून जम्मूतवी से 240 मिनट विलंब से संचालित।
