दफ्तर के ई पंजीकरण व रजिस्ट्री व्यवस्था़ ठेके पर देने का विरोध
शनिवार को आदेश को लेकर वकीलों की हड़ताल जारी छठें दिन भी
राजेश भाटिया,हिन्द लाइव न्यूज।
मुरादाबाद। सरकार के रजिस्ट्री दफ्तर में ई पंजीकरण,व्यवस्था निजी कंपनी को सौंपने के प्रस्ताव को लेकर बार एसोसिएशन, वकील व स्टांप वेंडर समेत तमाम लोग हड़ताल पर है।आंदोलन का छठां दिन रहा। शनिवार को भी रजिस्ट्री कार्यालय पर वकीलों का धरना प्रदर्शन आज भी जारी रहा।

सांसद रुचि वीरा के बाद शनिवार को कांठ से सपा विधायक कमाल अख्तर धरना स्थल पहुंचे।विधायक ने कहा कि अधिवक्ता व विधायक के नाते वह उनके साथ है। आश्वासन दिया कि इस काले कानून के खिलाफ वकीलों के साथ है।जहां जरुरत होगी, वहां खड़े नजर आएंगे। विधायक ने इस मुद्दे को विधानसभा में पुरजोर तरीके से उठाने का आश्वासन दिया।
इस दौरान दि बार एसोसिएशन एण्ड लाइब्रेरी के महासचिव कपिल गुप्ता व पदाधिकारियों ने विधायक को अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा। रजिस्ट्री दफ्तर में ई- पंजीकरण व रजिस्ट्री व्यवस्था निजी कंपनी को ठेके पर दिए जाने का विरोध हो रहा है।
।बार महासचिव कपिल गुप्ता ने बताया कि मानकीकृत मूल्य सूची, किरायनामा पट्टे विलेखों को ऑनलाइन डिजिटल स्टांपिंग के माध्यम करने, निबंधन मित्र योजना को अगले समय में लागू करने का विरोध है। जिसके चलते अधिवक्ता,दस्तावेज लेखक, स्टांप वेंडर्स, टाइपिस्ट आदि रजिस्ट्री कार्यालय में जुटे है।
धरना स्थल पर आशीष उपाध्याय,अजय बंसल, मो. इस्लाम उर्फ बाबू, अंजार हुसैन, आवरण अग्रवाल,आशीष उपाध्याय, रमा पांडेय, जितेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ जे.पी, पंकज शर्मा,अशोक सक्सेना अभिषेक भटनागर विश्वास गुंबर, अभिनव भट्ट, अजय पाल, राघव गुप्ता, फिरोज आलम,सुनील कुमार सक्सेना,दीपिका वर्मा, गोपाल द्विवेदी, रेनू गुप्ता, योगेन्द्र सिंह, राजेश कुमार,प्रदीप ठाकुर, तरुण उपाध्याय त्रिलोकचंद्र दिवाकर,राजेश दयाल, शाहिस्ता परवीन, प्रतीक गोयल, सौरभ चक्रवर्ती, मुकुल माहौर सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता और स्टांप वेंडर नितिन रस्तौगी, हरिराम, कातिब एसोसिएशन के प्रदीप कुमार रस्तोगी,नदीमुद्दीन विनय गुप्ता, गुलजार हुसैन, विवेक मिश्रा,फुरकान अहमद, विवेक मिश्रा,अंशु, सलीम खां आदि मौजूद रहे ।
