विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार पर जताया विरोध सौंपा ज्ञापन
राजेश भाटिया,हिन्द लाइव न्यूज।

मुरादाबाद। शिव सेना ने बिजली की कटौती और व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ विरोध दर्ज कराया। शिव सैनिकों ने प्रदर्शन करते हुए विभाग के अधिकारियों का भी घेराव किया। प्रदर्शनकारियों ने बिजली अधिकारियों को ज्ञापन भी सौंपा।
महानगर में बिजली उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त विद्युत भार बढ़ाने, व्यापारिक क्षेत्रों में घोषित व बेमियादी बिजली कटौती व विभाग में कथित भ्रष्टाचार शिव सेना ने विरोध जताया और प्रदर्शन किया।
शिवसेना के जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। शिवसेना कार्यकर्ता स्थानीय अंबेडकर पार्क पर एकत्रित हुए। उन्होंने अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया।प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि बिजली का अतिरिक्त लोड बढ़ाने व बिजली कटौती के कारण आम उपभोक्ता व कारोबारियों को परेशानियां उठानी पड़ रही है।इस दौरान विभाग में फैले भ्रष्टाचार पर भी नाराजगी जताई गई।

जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा ने कहा कि यदि बिजली उपभोक्ताओं का उत्पीड़न बंद नहीं हुआ व समस्याएं हल न हुईं तो शिवसेना चरणबद्ध आंदोलन शुरू करेगी। चेतावनी दी कि जरूरत पड़ी तो संगठन भूख हड़ताल करने के लिए भी बाध्य होगी।शिवसेना नेताओं ने विभाग के अधिकारियों से उपभोक्ता की समस्या हल करने,अतिरिक्त लोड से संबंधित शिकायतों की समीक्षा व बिजली आपूर्ति सुचारु रखने की मांग की।
प्रदर्शन में कमल सिंह राव, मुदित उपाध्याय,अरुण ठाकुर, जीतू प्रजापति,आकाश सिंह,राहुल सिंह,मयंक सैनी,सरदार इंद्रजीत सिंह, सुरेश सैनी, नितेश कुमार, कैलाश, बादाम सिंह, तिलक राज शर्मा, शिब्बू सैनी, उमेश ठाकुर,पंकज पाल, तेजपाल सैनी सहित अनेक शिव सैनिक मौजूद रहे।
