सर्किट हाउस के परिसर में घास में छिपा था विषैला रसल वाइपर
लोनिवि के अधिकारी और कर्मियों ने बरती सतर्कता
सपेरों ने जहरीले सांप को पकड़ कर पाया काबू,स्टाफ को मिली राहत
हिन्द लाइव न्यूज, राजेश भाटिया।

मुरादाबाद। दिल्ली रोड पर सर्किट हाउस में विषैला सांप रसल वाइपर मिलने से हड़कंप मच गया। सांप परिसर में घास के बीच छिपा था। सांप को देख वहां काम कर रहे लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी घबरा गए और भाग गए। विभागीय इंजीनियरों ने सपेरों की मदद से सांप को पकड़ कर काबू पाया।
गुरुवार को विषैले सांप रसल वाइपर को सर्किट हाउस के परिसर में देखा गया। लोनिवि स्टाफ का कहना है कि सुबह सवेरे सर्किट हाउस के प्रांगण में साफ सफाई के लिए घास कटाई का काम चल रहा था। लोनिवि के कई कर्मचारी व अन्य स्टाफ भी वहां मौजूद था।इस बीच घास कटाई करते हुए कर्मचारी को मुड़े हुए सांप नजर आया। सांप देखकर कर्मचारियों में हड़कंप मच गया और तुरंत वहां से भाग गए।
सांप होने की खबर तत्काल लोनिवि के अधिकारी और इंजीनियरों को दीं गई। मौके पर पहुंचे लोनिवि के अवर अभियंता अनीत कुमार समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे।सांप को पहले हटाने की कोशिश हुई। बाद में सपेरों से संपर्क किया गया।डेढ़ दो घंटे की कोशिश के बाद सपेरों ने बड़ी मुश्किल से सांप पर काबू पाया।
सबसे विषैले व खतरनाक सांपों में एक रसल वाइपर –
–गुरुवार सुबह सर्किट हाउस परिसर में पकड़ा गया सांप रसल वाइपर सबसे खतरनाक और विषैले सांपों में से एक है। लोनिवि के जेई का कहना है कि सपेरों ने पकड़े सांप को रसल वाइपर बताया।
