कोर्ट में आरोपी ने पूछा-हत्याकांड का षड्यंत्र कब व कहां रचा गया
एडीजे-1 की अदालत में दो घंटे से ज्यादा चलीं केस की सुनवाई हत्याकांड की सुनवाई में आया नया मोड़
राजेश भाटिया,हिन्द लाइव न्यूज।मुरादाबाद।
तीन साल पहले नया मुरादाबाद में भाजपा नेता अनुज चौधरी हत्याकांड की सुनवाई में मंगलवार को नया मोड़ आया।हत्याकांड में आरोपी ललित कौशिक ने अपनी जिरह खुद की।ललित कौशिक ने वकील बन कर कोर्ट में हाजिर हुए गवाह व विवेचक पुलिस एसआई अनंगपाल सिंह से सवाल पूछे।ललित कौशिक ने पूछा-हत्याकांड का षडयंत्र कब व कहां रचा गया।साथ ही केस से जुड़ी पत्रावली का अवलोकन भी किया।
10 अगस्त 2023 को नया मुरादाबाद स्थित पार्श्वनाथ प्रतिभा सोसायटी में भाजपा नेता अनुज चौधरी की गोली मारकर हत्या की गई थी। केस में आरोपी ललित कौशिक के अलावा असमोली की ब्लॉक प्रमुख के पति प्रभाकर सिंह समेत 14 आरोपी बनाए गए। हत्याकांड में एडीजे-01 अनिल कुमार की कोर्ट में चल रही है। बलरामपुर जेल में बंद ललित कौशिक को आज अदालत ने जिरह करने की मंजूरी दी। मंगलवार को हत्याजकांड में गवाह पुलिस विवेचक अनंगपाल सिंह पेश हुए।अदालत में मौजूद आरोपी ललित कौशिक ने अपनी पैरवी की।हालांकि इस दौरान बचाव पक्ष के वकील अभिषेक शर्मा सहायक के तौर पर रहे।
वकील अभिषेक शर्मा का कहना है कि इस दौरान ललित कौशिक ने बतौर वकील हत्या कांड से जुड़ी पत्रावली को देखा।इसके बाद गवाह विवेचक से सवाल पूछे। ललित कौशिक ने हत्याुकांड का षडयंत्र कब व कहां रचा गया। वकील ललित कौशिक की विवेचक से जिरह की। हालांकि सुनवाई से पहले अदालत में वकील ललित कौशिक ने जेल में मौजूद रहने के चलते नई धाराओं से संबंधित कानून की किताबों मांगी। पर अदालत ने इस पर अभी संज्ञान नहीं लिया। वकील अभिषेक शर्मा के अनुसार मंगलवार को केस में 20 वां गवाह पेश हुआ। केस की अगली सुनवाई 16 जुलाई को होगी।
