डासना जेल से रिहा आजम देर रात घर पहुंचे,जगह जगह स्वागत
रामपुर में आतिशबाजी, समर्थक बोले-‘टाइगर इज बैक
जेल से घर पहुंचते हुए,विस चुनाव की खींची तस्वीर
हिन्द लाइव न्यूज।

राजेश भाटिया। मुरादाबाद।
गाजियाबाद की डासना जेल से रिहा सपा के कद्दावर नेता आजम खां के तीखे तेवर आज भी कायम रहें। बोले कि अब चुनाव नहीं इंकलाब होगा।कहा कि देश आजाद हैं लेकिन संविधान कैद है। बदलाव नहीं, सैलाब आएगा।अब जाति धर्म के नाम पर नहीं, मुद्दों के आधार पर चुनाव होगा।
करीब साढ़े 11 महीने बाद जेल से रिहा आजम खां डासना जेल से रामपुर लगातार सुर्खियों में रहे। बीच रास्ते कई जगहों पर जोरदार स्वागत हुए। रामपुर में देर रात पौने ग्यारह बजे मीडिया से बातचीत की। अंदाज आज पहले के मुकाबले ज्यादा तीखा रहा।कहा कि संविधान-विधान के लिए मरने के लिए तैयार थे और रहेंगे। बोले -चुनाव में इंकलाब होगा। अब चुनाव धर्म और जाति के नाम पर नहीं, बल्कि मुद्दों के आधार पर होगा।

उन्होंने सवाल उठाया।कि क्या मैं माफिया हूं।कहा कि अगर मुर्गी चोर और भैंस चोर भी विश्वविद्यालय बना सकता है तो दुआ है कि हर गली में मुर्गी चोर हो। तंज कसा कि मदन मोहन मालवीय,सर सैय्यद अहमद के जमाने में ईडी, सीबीआई,इनकम टैक्स होती तो उन्हें भी जेलों में डाल दिया जाता।उन्होंने कहा कि संवैधानिक संस्थाओं को अपनी साख के बारे में सोचना चाहिए।स्तर गिर गया है।
चुनाव नतीजों पर आजम के बयान से बढ़ी राजनैतिक हलचल–
-रामपुर में चुनावी नतीजों को लेकर पूछे गए सवाल पर आजम खां के बयान से राजनैतिक हलचल भी बढ़ गई।आजम ने 2027 में विस चुनाव के लिए साफ साफ सियासी संदेश भी दिया।एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि एमपी और एमएलए के चुनाव सभी ने देखे हैं।उनके नतीजे भी सबके सामने हैं। उनके बयान के बाद रामपुर की राजनीति में एक बार फिर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

चंद मिनटों की रिहाई, फिर 18 दिन डासना से रिहा–
-मुरादाबाद।सपा महासचिव आजम खां 31 अक्टूबर को रामपुर में कुछ मिनटों के लिए बाहर आए। लेकिन ईडी की गिरफ्तारी के बाद डासना जेल भेज दिया गया। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की गिरफ्तारी के खिलाफ आजम खान को इलाहाबाद हाईकोर्ट से अंतरिम जमानत मिली थी। इसके बाद आज 18 नवंबर को डासना जेल से उनकी रिहाई हो सकीं।अब चुनाव से ठीक पहले आजम खां की घर वापसी सपा की सियासत में अहम साबित होगी।
