बिजनौर में सबलगढ़ गौशाला में गोपाष्टमी पर्व किया गौ-पूजन
गौशालाओं का रखरखाव,पशु आहार का किया निरीक्षण
हिन्द लाइव न्यूज, राजेश भाटिया।

मुरादाबाद।उत्तर प्रदेश गो सेवा आयोग के सदस्य दीपक गोयल ने नजीबाबाद में सबलगढ़ गौशाला में गोपाष्टमी पर्व पर गो पूजन किया।विधि विधान पूर्वक हुए कार्यक्रम में गौवंशों का पूजन किया। गौवंशों को तिलक लगाया और आरती की।
इस दौरान गो आयोग सदस्य दीपक गोयल ने कहा कि बेसहारा गौवंशों के संरक्षण को लेकर यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सकारात्मक पहल से माहौल बदला है।यहीं कारण है कि अब प्रदेश भर की गौशालाओं को संवारने का सपना साकार हुआ है।नजीबाबाद में सबलगढ़ गौशाला माँडल गौशालाओं में एक है।

मंगलवार को कार्तिक मास में पड़ने वाली गोपाष्टमी पर गो आयोग सदस्य दीपक गोयल समेत अन्य अधिकारी गौशाला पहुंचे।बिजनौर जिले में स्थित गौशाला में गौ पूजन का कार्यक्रम विधिवत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके बाद आयोग के सदस्य ने बारी-बारी से गौशाला का निरीक्षण किया।

गौ आश्रय स्थल पर गौवंशों के भरण पोषण एवं रख रखाव हरे चारा-भूसे की उपलब्धता को देखा। गौ-आश्रय स्थल पर किए जा रहे नवाचार की सराहना को गई। गौ आश्रय स्थल पर साफ सफाई रखने के अलावा गौवंश को ठंड से बचने के लिए आवश्यक प्रबंध किए जाने के निर्देश दिए। सदस्य ने गौशाला में रखरखाव,भूसा भंडार,पशु आहार,पानी की स्वच्छता समेत अन्य व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया।

इस दौरान उपमुख्य पशु चिकित्साधिकारी नजीबाबाद डॉ समंत मनोहर सिंह, महन्त अनंता दास महाराज,महंत ईश्वरदास, महंत पवन दास समेत अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
गौशाला में गोपाष्टमी पर हुए शामिल गौ प्रेमी,गौ पूजन की निभाई परंपरा —

मुरादाबाद। गोपाष्टमी पर्व पर मंगलवार को संबलगढ़ गौशाला में तमाम गौ प्रेमी एकत्रित हुए। महन्त ईश्वर दास समेत अन्य संतों और महात्माओं ने गौ पूजन कार्यक्रम में शामिल रहें।
इस दौरान बड़ी संख्या में मुरादाबाद समेत विभिन्न जिलों के भी गणमान्य लोग उपस्थित हुए।

इनमें आयोग के सदस्य की पत्नी नैना गोयल,सरदार जेपी सिंह, लवी उप्पल,राजवंत कौर नीरज कुमार पाल,कंचन,अनु नागपाल, मोहन नागपाल,नीतू चौहान, कंचन कुमारी, डॉ एसके गुलाटी, गो सेवा आयोग विभाग, लखनऊ से आए आयुष गुप्ता व बृजेन्द्र यादव के अलावा अधिवक्ता प्रदीप त्यागी,चंद्र मोहन शर्मा समेत लोगों ने गोपाष्टमी पर गौ सेवा में सक्रिय भूमिका निभाई।
