राजेश भाटिया,हिन्द लाइव न्यूज। मुरादाबाद।
मंगलवार को शिव सेना ने धर्म की रक्षा व युवा संस्कार पर जोर देते हुए साठ धार्मिक, सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों का सम्मानित किया। अभिनंदन कार्यक्रम में एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह, दि बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी के अध्यक्ष आनंद मोहन गुप्ता, भाजपा नेता मनोज गुप्ता का भी शिव सेना ने अभिनंदन किया गया।

शिव सेना के जिला प्रमुख वीरेन्द्र अरोड़ा ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य धर्म की रक्षा व युवाओं को संस्कारवान, भारतीय संस्कृति व संस्कार के प्रचार, तीर्थ स्थलों की गरिमा और हिन्दुत्व के प्रति आस्था व सामाजिक सहयोग को मजबूत बनाना है। संगठन ने मुरादाबाद के प्रमुख धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं से जुड़े प्रतिनिधियों के प्रति का अभिनंदन किया।

मानसरोवर पैराडाइज होटल में हुआ अभिनंदन समारोह
मंगलवार रात को शिवसेना की शाखा छत्रपति शिवाजी समिति की ओर से दिल्ली रोड पर मानसरोवर पैराडाइज होटल में ‘धर्म यश सम्मान’ कार्यक्रम आयोजित हुआ। गणपति वंदना, हनुमान चालीसा पाठ में शंखनाद कर छत्रपति शिवाजी महाराज माल्यार्पण व भगवा तिलक लगाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।


कार्यक्रम में शिव सेना के जिला प्रमुख ने युवाओं को धर्म की रक्षा व राष्ट्र की सेवा का संकल्प भी कराया। कार्यक्रम में महानगर के मुख्य मंदिरों के महंतों-कामेश्वर नाथ मंदिर,झारखंडी मंदिर, मनोकामना मंदिर,काली माता मंदिर,गुरुद्वारा सिंह सभा ताड़ीखाना, गुरुद्वारा लोको शेड, रामलीला कमेटी,रामनवमी, बालाजी,गणपति शोभायात्रा समेत करीब साठ धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं का अभिनंदन हुआ।
कार्यक्रम में एसपी सिटी,दि बार एसोसिएशन के अध्यक्ष, महासचिव भी रहे

इस दौरान ज्ञानेंद्र गांधी,पंडित अमित नाथ,सुरेंद्र चावला,मनोज गुप्ता,जसप्रीत सिंह,राजेश रस्तोगी,कुमार देव, अतुल सोती, अरविंद कुमार जौनी, अनिल खन्ना, अनिल शर्मा काले टीटू चड्ढा, जुगनू जादूगर, सुधीर गुप्ता,रत्न भाटिया, धीर शांत दास, गुरप्रीत बुआ,संतोष नारंग, आशा दीदी,संत- महात्माओं का अभिनंदन हुआ।

अभिनंदन कार्यक्रम में मुख्य रूप से महापौर विनोद अग्रवाल, डॉ मुकेश अग्रवाल, डॉ जेपी टंडन, डॉ मनोज अग्रवाल,संदीप जैन,शिवसेना के जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा, विपिन भटनागर,कमल राव, नरेंद्र सिक्का,मुदित उपाध्याय, शिबू पांडे,अरुण ठाकुर,आकाश सिंह,मयंक सैनी,जीतू प्रजापति, उमेश ठाकुर,मनी आनंद, कैलाश, तिलक राज शर्मा आदि रहे।
