पूर्व विधायक रामकृष्ण माहेश्वरी के पौत्र का नवनिर्मित प्रतिष्ठान
राजेश भाटिया,हिन्द लाइव न्यूज।
मुरादाबाद। कांठ में प्रतिष्ठान आर के ज्वैलर्स के दो वर्ष पूरे होने पर पूजा अर्चना कराई गई। इस दौरान प्रतिष्ठान के स्वामी यश माहेश्वरी की ओर से प्रसाद के तौर पर खिचड़ी वितरण कराया गया।

कांठ में धामपुर रोड पर स्थित प्रतिष्ठान का उद्धघाटन पूर्व भाजपा विधायक राजेश कुमार चुन्नू व भाजपा जिलाध्यक्ष आकाश पाल ने किया था। पूर्व विधायक राम कृष्ण माहेश्वरी के पुत्र ज्वैलर्स स्वामी मुकेश माहेश्वरी ने बताया कि आरके ज्वैलर्स के दो साल पूरे होने पर पूजा अर्चना का कार्यक्रम किया गया।इस मौके पर पूजा के बाद प्रसाद के तौर पर खिचड़ी का वितरण किया गया।
प्रतिष्ठान के स्वामी व भाजपा नेता मुकेश माहेश्वरी का कहना है कि शुद्धता और विश्वसनीयता हमारी पहचान है। सोने व चांदी की नवीनतम ज्वैलरी यहां उपलब्ध है। इस अवसर पर अवधेश चन्द्र माहेश्वरी, आरके ज्वैलर्स के प्रोपराइटर यश माहेश्वरी, सौरभ अग्रवाल, नेपाल सिंह, प्रमोद शर्मा समेत तमाम गणमान्य लोग रहे।
