राजेश भाटिया,हिन्द लाइव न्यूज। मुरादाबाद।
उत्तराखंड में कई अपराधिक घटनाओं में शामिल बदमाशों को पुलिस दल पर हमले में दोषी ठहराया गया।शनिवार को फास्ट ट्रैक कोर्ट-2 धीरेन्द्र सिंह ने साक्ष्यों के आधार पर दोषी मानाऔर सजा सुनाई। इनमें दो को 4-4 और एक दोषी को एक साल की सजा मिली है।
19 दिसंबर,15 को कटघर क्षेत्र में डीयर पार्क के पास रफातपुर रोड की घटना है।कटघर पुलिस को बदमाशों का सुराग मिला। पुलिस मौके की तलाश में जुट गई।डीयर पार्क पर रफातपुर रोड पर बदमाशों की लोकेशन मिलीं।पुलिस टीम ने घेराबंदी की।टीम देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की।इस दौरान पुलिस ने हमलावरों को घेरते हुए गिरफ्तार कर लिया।
मामले की सुनवाई एफटीसी कोर्ट-2 धीरेन्द्र सिंह की अदालत में हुईं।विशेष लोक अभियोजक महेंद्र सिंह कश्यप के अनुसार कोर्ट में रिपोर्ट,आरोपियों की अपराधिक मामलों से जुड़े साक्ष्य पेश किए गए। दोनों पक्षों को सुनकर अदालत ने तीनों को दोषी ठहराया और सजा सुनाई। मूंढापांडे के आसिफ और अनमोल को पुलिस पर हमले में
चार चार साल और एक दोषी आशु को एक साल की सजा मिली। प्रत्येक दोषी पर ढाई हजार रुपए का जुर्माना लगाया।

