राजेश भाटिया। हिन्द लाइव न्यूज। मुरादाबाद।शनिवार को तेज आंधी-बारिश का रेल संचालन पर असर पड़ा।हरिद्वार के पास रेल लाइन पर पेड़ गिरने से देहरादून-हरिद्वार रेल खंड पर यातायात बाधित हो गया।ओएचई पोल व लाइन क्षतिग्रस्त होने से देहरादून से चलने वाली तमाम ट्रेनों को रोकना पड़ा।
लखनऊ जा रहीं वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पांच घंटे की देरी से रात सवा ग्यारहों बजे मुरादाबाद पहुंची। इसी तरह जनशताब्दी एक्सप्रेस, देहरादून वाराणसी एक्सप्रेस ट्रेन भी घंटों लेट हो गई। इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
रेलवे के अनुसार आंधी के कारण हरिद्वार मोतीचूर केबीच बड़ा पेड़ गिरने से रेल संचालन रोक देना पड़ा।शाम करीब पौने चार बजे बड़ा पेड़ ओएचई तारों व रेललाइन पर गिर गया।इससे रेलमार्ग बाधित हो गया।
रूट बाधित होने की सूचना के बाद डीआरएम विनीता श्रीवास्तव के निर्देश के बाद मंडल मुख्यालय सक्रिय हो गया। ओएचई तार व पोल को ठीक करने के लिए मुरादाबाद से टावर वैगन भेजा गया। शाम सवा सात बजे ओएचई को फिट करार देकर रेल संचालन बहाल कर दिया गया।
देहरादून से जाने वाली वंदे भारत,जनशताब्दी एक्सप्रेस देहरादून-वाराणसी समेत अन्य ट्रेनें 5 घंटे तक लेट हो गई।वंदे भारत मुरादाबाद में रात 11 बजे पहुंची। सीनियर डीसीएम महेश यादव का कहना है कि हरिद्वार के पास आंधी से पेड़ गिरने से हरिद्वार मोतीचूर के बीच रेल यातायात प्रभावित हो गया। शाम को ओएचई को दुरुस्त कर रेल संचालन बहाल कर लिया गया।
