संस्थापक मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर जुटे नेता व कार्यकर्ता
पूर्व रक्षामंत्री के चित्र पर माल्यार्पण, पुष्पांजलि अर्पित
हिन्द लाइव न्यूज, राजेश भाटिया।

मुरादाबाद।शनिवार को समाजवादी पार्टी के संस्थापक व पूर्व रक्षामंत्री मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पार्टी कार्यालय पर मनाई गई। इस दौरान पार्टी के जिलाध्यक्ष,विधायक समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एकत्रित हुए।सपाइयों ने पार्टी संस्था के चित्र माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। और सरकार से नेता जी को भारत रत्न देने की मांग की।
इस दौरान जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह यादव ने कहा कि भाजपा सरकार अगर समझ रही है कि वो ताकत के दम पर जनता को रोक लेगी, तो ये उसकी भूल साबित होगी।कहा कि ‘जंतर-मंतर’ अब एक जगह का नाम नहीं, एक नई चेतना व जागरण का प्रतीक बना है। सरकार ने आंदोलनकारियों को रोका तो देश में हर जगह जंतर-मंतर बन जाएगा।
विधायक हाजी नासिर कुरैशी ने कहा कि किसान परिवार में जन्म लेकर नेता जी राजनीतिज्ञ व समाजवादी पार्टी के संस्थापक रहे। उनके मुख्यमंत्रित्व काल में छात्र,नौजवान, बेरोजगारों को रोजगार मिला। इस दौरान पूर्व विधायक हाजी रिजवान, पूर्व जिलाध्यक्ष अतहर हुसैन अंसारी,फुरकान अली समेत तमाम नेताओं ने विचार कर याद करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित भी दीं।
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष,विधायक, शहर अध्यक्ष इकबाल अंसारी, राजेश कुमारी यादव, पार्षद शीरी गुल,जिला प्रवक्ता धर्मेन्द्र यादव,केसर अली कुद्दूसी,आसकार अली पाशा, वसीम कुरैशी, चौ.अमानुल्ला खां, सरताज अंसारी,एमपी सिंह,अनीसुद्दीन कातिब,तहजीब आलम,जहांउल्ला खां,वेद प्रकाश सैनी, राजकुमार प्रजापति योगेंद्र यादव, लाखन सिंह सैनी,गौरव चौहान, दिलप्रीत सिंह,नागभारती,वाजिद मलिक,आदित्य चौधरी, बीके.सैनी, अजय सैनी, हरपाल सैनी,प्रेम बाबू बाल्मीकि, सुरेंद्र शर्मा,लालू परवेज,करीम खान,भूरे कुरैशी,जिगरी मलिक, लुकमान खान,राकेश राठी, सुनीता सिंह,राजेश्वरी यादव,अमित शर्मा, आजम खान, सरवर मिर्जा,दानिश मिर्जा आदि प्रमुख थे।
