राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर दिल्ली पहुंचे कार्यकर्ता
राजेश भाटिया, हिन्द लाइव न्यूज।

मुरादाबाद। दिल्ली में छात्र आंदोलन का समर्थन शिव सेना ने भी किया है। राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश के बाद शुक्रवार को मुरादाबाद में शिव सेना के जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा समेत 21 सदस्यों ने दिल्ली पहुंचकर आंदोलन को समर्थन दिया। साथ ही केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की भी मांग की।
शिवसेना के जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा ने बताया कि सांसद संजय रावत, सांसद अनिल देसाई व सांसद अरविंद सावंत के निर्देश के बाद शुक्रवार को शिव सेना के कार्यकर्ता दिल्ली में जंतर मंतर पहुंचे और हो रहे आंदोलन के लिए संपूर्ण समर्थन दिया।शिवसेना जिला प्रमुख ने बताया कि यह आंदोलन देश हित के लिए है।
शिवसेना छात्रों की लड़ाई को लड़ने के लिए वह धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के लिए धरना स्थल पर पहुंचकर समर्थन दिया।इस दौरान जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा, आकाश सिंह, शिबू पांडे,अरुण ठाकुर, मयंक सैनी,राहुल सिंह टिंकू सैनी, अतुल,सुरेश सैनी,पंकज पाल, भोला, विक्की कश्यप इंद्रपाल, सोमपाल समेत अन्य नेताओं ने हिस्सा लिया।
