उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन की मनोरंजन सदन में हुईं बैठक
दूसरी मंडलीय परिषद की बैठक में उठे तमाम बिन्दु
राजेश भाटिया, हिन्द लाइव न्यूज।

मुरादाबाद। शुक्रवार को उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन(उरमू)ने पुरानी पेंशन बहाली की बहाली समेत रेलकर्मियों की समस्याओं को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। यूनियन में पदाधिकारी और रेलकर्मियों ने एकजुटता दिखाते हुए जुलूस निकाला।
बाद में मनोरंजन सदन में दूसरी मंडलीय परिषद की बैठक हुई। जिसमें कर्मियों की पदोन्नति, ठेकेदारी प्रथा समाप्त करने समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक की शुरुआत में दिवंगत कर्मियों को श्रद्धांजलि देने से हुई।रेल यूनियन ने इंजीनियरिंग विभाग के 83 जर्जर स्टाफ क्वार्टरों का मुद्दा उठाया।कहा कि इसका दोबारा निर्माण कराया जाएं। कहा कि कर्मचारी इन आवासों में जैसे तैसे रह रहे हैं। यूनियन ने मेडिकल के आधार पर वेतनमान पर भेजे गए कर्मियों को दोबारा तृतीय श्रेणी के पदों पर समायोजित करने की मांग की।

बैठक में मुख्य बिंदु पेंशन योजना रहीं। कहा कि नई पेंशन योजना को समाप्त कर पुरानी पेंशन योजना की बहाली की जाएं। इसके अलावा ठेकेदारी प्रथा को समाप्त करने, कर्मियों के मनमाने तबादलों पर यूनियन ने गहरी आपत्ति जताई।यूनियन ने पिछ्ले दिनों रेलकर्मियों के हित में हुए निर्णयों पर अभी तक अमल न होने पर भी एतराज उठाया।

बैठक का संचालन मंडल सचिव धर्मवीर सिंह व अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष एसके उपाध्याय ने की। इस दौरान मंडल उपाध्यक्ष बीएल मीना, सहायक मंडल सचिव शेखर ठाकुर के अलावा केके पांडेय,पीपी सिंह, संजय अरोड़ा, सिद्धार्थ शंकर,जय कुमार,सुनील कुमार, दरक्शा जहीर आकाश कुमार, हितेश, जितेन्द्र,विशाल सक्सेना, विवेक सिंह,सिराज अहमद,खान,कपिल कुमार,अरुण पासवान,रवि थापा,नरेन्द्र सिंह,मनीष कुमार, अमित भटनागर, रईस अहमद साबिर अली, राहुल, अरविन्द कुमार,ओमकार सिंह, मनोज कुमार,राकेश, सतेन्द्र, महेन्द्र,अजीत कुमार समेत तमाम कर्मचारी रहे।
