शनिवार को मुरादाबाद आए इलाहाबाद हाईकोर्ट के प्रशासनिक न्यायमूर्ति
न्यायमूर्ति चन्द्रधारी सिंह के आगमन पर जिला जज समेत न्यायिक अधिकारियों ने किया स्वागत
राजेश भाटिया,हिन्द लाइव न्यूज।

मुरादाबाद। इलाहाबाद हाईकोर्ट में प्रशासनिक न्यायमूर्ति चन्द्रधारी सिंह का आज मुरादाबाद पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर जिला जज के चैंबर में न्यायामूर्ति ने बार संगठनों के पदाधिकारी व अधिवक्ता और शासकीय अधिवक्ताओं का प्रतिनिधि मंडल बारी बारी से भी भेंट की। संगठनों ने न्यायमूर्ति को
प्रशासनिक न्यायमूर्ति, मुरादाबाद से दि बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी के प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की। इस मौके पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष आनंद मोहन गुप्ता व बार महासचिव कपिल गुप्ता ने मुरादाबाद में वादकारी व लोगों की सुविधा के लिए न्यायालयों की स्थापना की मांग की।
बार अध्यक्ष ने बताया कि न्यायमूर्ति के समक्ष मुरादाबाद में अनेक न्यायालयों के गठन की मांग की गई।लोगों की मांग को देखते हुए आर्थिक अपराध न्यायालय, विशेष मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट,ऋण वसूली न्यायाधिकरण (डीआरटी) के अलावा जीएसटी कोर्ट की स्थापना की मांग की गई।
अध्यक्ष के अनुसार अधिवक्ताओं की सुविधा के लिए न्यायालयों में बैठने की प्रमुख समस्या है। न्यायालयों में बैठने के उचित व्यवस्था हो। इसके अलावा न्यायालय और कार्यालयों को आसपास रखने समेत अन्य मांगें की गई।इस दौरान बार अध्यक्ष व महासचिव के अलावा बार उपाध्यक्ष अंजार हुसैन, विनय खन्ना, आदेश श्रीवास्तव,पुष्प कुमार यादव, सुरबेंदर पाल अधिवक्ता रहे
शासकीय अधिवक्ताओं ने भी न्यायमूर्ति का किया स्वागत

जिला शासकीय अधिवक्ताओं ने भी प्रशासनिक न्यायमूर्ति को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान डीजीसी नितिन गुप्ता (क्रिमिनल),डीजीसी अजय गुप्ता-(सिविल),एडीजीसी संजीव अग्रवाल, ब्रजराज सिंह,अशोक यादव,आनंद पाल सिंह,दक्ष अग्रवाल, शुएब एडवोकेट समेत शासकीय अधिवक्ता रहे।
मुरादाबाद में इस दौरान प्रशासनिक न्यायमूर्ति ने जिला जज समेत अन्य न्यायिक अधिकारियों से भी मुलाकात की।
