फैक्ट्री में आग पर काबू पाने 16 दमकल की गाड़ियां पहुंचीं
रास्ता संकरा होने से पर काबू पाने में हुईं मुश्किलें
देर रात हुई घटना, मौके पर पहुंचे की एसएसपी, डीएम
आग की लपटें आसपास के मकानों तक पहुंच गई,पर गनीमत रहीं
राजेश भाटिया, हिन्द लाइव न्यूज।

मुरादाबाद। शुक्रवार की देर रात बुध बाजार में मोमबत्ती फैक्ट्री आग की चपेट में आ गई।आग इतनी तेजी से फैली कि उस पर काबू पाने में दमकल कर्मियों को मशक्कत करनी पड़ी।आग की ऊंची लपटें आस पास के मकानों तक पहुंच गई।
इस दौरान सूचना पाकर मौके पर पहुंचे एसएसपी सतपाल अंतिल भीषण आग के शांत होने तक डटे रहे। डीएम डॉ राजेन्द्र पैंसिया का कहना है कि आग लगने का प्राथमिक दृष्टि से कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है।
कोतवाली क्षेत्र में बुध बाजार पुलिस चौकी से कुछ दूर महाराजा होटल के पास मयूर इंटरनेशनल फैक्ट्री स्थित है।मोमबत्ती बनाने वाली फैक्ट्री में देर रात भीषण आग लग गई है।देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।आग की ऊंची लपटें आसपास के रिहाइशी मकानों तक पहुँच गईं।आग की सूचना पर लगने पर डीएम, एसएसपी भी मौके पर के अलावा पुलिस फोर्स व फायर ब्रिगेड की टीमें पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाने की कोशिशें की वहीं पुलिस प्रशासन ने तेजी के साथ तुरंत आसपास के दर्जनों मकानों में रह रहे लोगों को वहां से हटाने की कार्य वाही शुरू कर दी।

रास्ता संकरा होने के कारण बचाव कार्य में दमकल विभाग को चुनौतियों का सामना करना पड़ा। मंडल के विभिन्न जिलों से भी दमकल गाड़ियां बुलाई गईं है। फायर टेंडर्स और फोम टेंडर्स की मदद से घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काफी हद तक काबू पाया जा सका।हालांकि डीएम का कहना है कि प्राथमिक दृष्टि में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।राहत यह रही कि समय रहते तेजी से कदम उठाने से जनहानि नहीं हुई।
एसएसपी के अनुसार दमकल कर्मी बेसमेंट में लगी आग को पूरी तरह बुझाने के प्रयास में लगातार जुटे रहे।आधी रात लगीं आग, लोगों की सूचना पर अलर्ट हुई पुलिस, दमकल विभाग बुध बाजार में स्थित मयूर इंटरनेशनल फैक्ट्री में आग से बड़े पैमाने पर सामान जलकर लाख हो गया।
फैक्ट्री में मोमबत्ती बनाने का काम चल रहा है।लोगों का कहना है कि आग रात 11:30 बजे के बाद लगनी शुरू हुईं। लेकिन पर भर में आग पूरी तरह से फैल गई। मौजूद चौकीदार व लोगों ने तुरंत फैक्ट्री मालिक, पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी।
आग पर काबू पाने से तेजी से बचा बड़ा हादसा
हालांकि गलीं संकरी होने से पुलिस व दमकल कर्मियों को आगे बढ़ने में दिक्कत आईं। कुछ मकानों को समय रहते खाली कराया गया। जिससे बड़ा हादसा टल गया।
रात में मौके पर पहुंचे एसएसपी सतपाल अंतिल खुद मौके पर रहकर आपरेशन रेस्क्यू कराते नजर आए। उन्होंने बताया कि स्थिति को देखते हुए एसएसपी ने मंडल से अतिरिक्त दमकल की गाड़ियां मंगाईं। संकरी गलियों के कारण पानी ले जाने में दिक्कतें आईं।
