सपा की जिला-शहर इकाई ने मनाई जेनेश्वर मिश्र की जयंती
हिन्द लाइव न्यूज,राजेश भाटिया

मुरादाबाद।बुधवार को समाजवादी पार्टी ने जेनेश्वर मिश्र की जयंती मनाई। जिला कार्यालय में हुई बैठक में सपा नेता व वक्ताओं ने सरकार की तानाशाही व कानून व्यवस्था पर निशाना साधा। जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह ने भाजपा सरकार की आलोचना की। आरोप लगाया कि छात्रों की आवाज से सरकार बुरी तरह से घबरा गई।जबकि सपा की महानगर इकाई ने संगठन की मजबूती पर जोर दिया।
बुधवार को जेनेश्वर मिश्र जयंती पर हुई बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जयवीर यादव व संचालन जिला महासचिव फुरकान अली व प्रवक्ता धर्मेंद्र यादव ने संयुक्त रूप से किया।
बैठक में समाजवाद के चिंतक,पूर्व राज्यसभा सांसद, छोटे लोहिया कहे जाने वाले जनेश्वर मिश्र की जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।नेताओं ने कहा कि सरकार की नीतियों की आलोचना की। प्रदेश में कानून व्यवस्था, खाद संकट,किसानों, छात्र, नौजवानों के उत्पीड़न, बिजली आपूर्ति आदि मुद्दों पर बोलते हुए सरकार को घेरा। एमएलसी चुनाव प्रत्याशी हाजी दानिश अख्तर ने सरकार को गरीबों की दुश्मन बताया।
कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष अतहर अंसारी,फुरकान अली, वरिष्ठ नेता शाने अली शानू समेत अन्य वक्ता भी बोले। कार्यक्रम में पूर्व विधायक हाजी रिजवान, राजेश कुमारी यादव,पार्षद शीरी गुल, वसीम कुरैशी, वेदप्रकाश सैनी, धर्मेंद्र यादव,लाखन सिंह सैनी, कमरे आलम, अक्षय भटनागर, तालिब अंसारी,नबी हसन चौधरी,आश्कार अली, नौशाद पाशा,विक्रम सिंह यादव, बीके. सैनी, हारून पाशा आदि रहे।

सपा महानगर कैंप कार्यालय पर शहर इकाई की बैठक हुई।बैठक में सपा आंदोलन के प्रखर योद्धा व छोटे लोहिया की जयंती मनाई कैम्प कार्यालय पर शहर इकाई की मासिक बैठक हुई। महान समाजवादी नेता स्व. जनेश्वर मिश्र की जयंती पर याद किया।
महानगर अध्यक्ष इकबाल हुसैन अंसारी व संचालन महासचिव गजेंद्र यादव ने किया। शहर अध्यक्ष इकबाल हुसैन अंसारी ने कहा कि पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करने की सभी की पहली जिम्मेदारी है।
इस दौरान एमएलसी चुनाव प्रत्याशी हाजी दानिश अख्तर, गजेंद्र यादव, पूर्व पार्षद सलीम वारसी, कमरूज्मा सैफी, फहीम मंसूरी,अमित शर्मा, तरुण गुप्ता, शोभित अग्रवाल, नसीम पाशा, हाजी रशीद अंसारी, नजीर अंसारी, प्रभारी सत्यपाल सिंह (एमएलसी चुनाव) समेत कार्यकर्ता रहे।
