पर्यवेक्षक गांव-देहात में कार्यकर्ताओं से लेंगे फीडबैक
चुनाव में सक्रिय पदाधिकारियों को कमान देने की तैयारी
बाहर होंगे निष्क्रिय लोग,रिपोर्ट पर होगा जिला-शहर अध्यक्ष पर होगा निर्णय
हिन्द लाइव न्यूज,राजेश भाटिया।मुरादाबाद।

कांग्रेस ने चुनाव से पहले संगठन को कसने की शुरु आत कर दी है।कांग्रेस में पद संभालने के बाद भी निष्क्रिय नेता संगठन से बाहर होंगे।पार्टी हाईकमान ने संगठन सृजन अभियान के जरिए जमीनी कार्यकर्ताओं से राय जुटाएंगी।जिलों से मिलने वाला फीडबैक के आधार पर हाईकमान जिला व शहर अध्यअक्षों में बदलाव करेगा।
संगठन सृजन अभियान के जरिए कांग्रेस हाईकमान कमजोर संगठनों की पहचान कर रही है। विधानसभा चुनाव से पहले जिलों में संगठनों की थाह लेने के लिए पर्यवेक्षक भेजें गए है।
मंगलवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक, छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री मोहन मरकाम मुरादाबाद पहुंचे।भूड़ा का चौराहे पर शहर कांग्रेस कैंप कार्यालय में पर्यवेक्षक ने पत्रकारों से बात की और संगठन के पुनर्गठन की जानकारी विस्तार से दी।पर्यवेक्षक ने बताया कि पार्टी के अहमदाबाद अधिवेशन में 2026-27 को संगठन सृजन का वर्ष घोषित किया गया। इसी के तहत जिला व महानगर के नेताओं व कार्यकर्ताओं से मिलेंगे।और राय लेंगे।इसके आधार पर पैनल बनाकर हाईकमान को भेजें जाएंगे।उनका कहना है कि हाईकमान चाहेगा तो अध्यक्ष बदले जाएंगे। बताया कि मुरादाबाद में आठ दिन रुककर हर विधानसभा में कार्यकर्ताओं से फीड बैक लेंगे।इसके बाद ही रिपोर्ट आलाकमान को भेजी जाएंगी।
जंतर मंतर पर प्रदर्शन के लिए भाजपा जवाबदेह-मोहन मरकाम
संगठन सृजन अभियान के पर्यवेक्षक बनाए गए छत्ती सगढ़ के पूर्व केबिनेट मंत्री मोहन मरकाम ने कहा कि दिल्ली में जंतर मंतर पर आंदोलनकारी छात्राओं पर हुए बर्बर कार्यवाही के लिए भाजपा सरकार जवाबदेह है।कहा कि संसद की कार्यवाही ठप है।सरकार को संसद में जवाब देना चाहिए। कहा कि भाजपा बारह साल से सरकार में है।पर देश के चालीस करोड़ युवाओं के सपनों को ओझल कर दिया। दिल्ली में छात्र आंदोलन के बाद शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद अब झारखंड में चल रहे छात्र आंदोलन पर कांग्रेस नेता ने पार्टी के रुख को भी साफ किया। कहा कि नेता राहुल गांधी शांतिपूर्ण आंदोलन के मामले में छात्रों के साथ है।भले ही वहाँ कांग्रेस की गठबंधन सरकार ही क्यो न हो। कहा कि सांसद राहुल गांधी युवाओं के साथ है।
ब्लॉकों में जानेंगे कार्यकर्ताओं का रुख
एआईसीसी पर्यवेक्षक मोहन मरकाम ने मुरादाबाद में पार्टी नेता व कार्यकर्ताओं से अलग अलग बात की और उनका फीडबैक लिया। बुधवार को वे अलग अलग ब्लॉकों में कार्यकर्ताओं से भी मिलेंगे। प्रेस कांफ्रेंस में पीसीसी पर्यवेक्षक सुधीर पाराशर भी मौजूद रहे।
इस दौरान जिलाध्यक्ष विनोद गुंबर, शहर अध्यक्ष जुनैद इकराम कुरेशी, पूर्व अध्यक्ष अजय सारस्वत सोनी, असलम खुर्शीद,असद मौलाई, अनुभव मेहरोत्रा, मो. अहमद, प्रवक्ता सुधीर पाठक, अजय गोपाल रस्तोगी,विजय राज सैनी, नजाकत ठेकेदार, विवेक अग्रवाल, संजय शर्मा, सूफी वसीम, पार्षदों में कमर सलीम, नदीम कातिब, मोअज्जम, रेहान खां के अलावा भयंकर सिंह,अदनान, शिवराज गुर्जर,अनुराग शर्मा, दानिश कुरेशी आदि रहे।
