कटघर क्षेत्र में सात साल पहले हुई थीं घटना
पॉक्सो कोर्ट-2 का फैसला,दोषी पर 70 हजार जुर्माना
हिन्द लाइव न्यूज,राजेश भाटिया मुरादाबाद।

कटघर में सात साल किशोरी से दुष्कर्म में दोषी युवक को बीस साल की सजा मिली है।मंगलवार को विशेष न्यायाधीश पॉक्सो कोर्ट-2 छाया शर्मा ने यह फैसला सुनाया। साक्ष्य के आधार पर अदालत ने दोषी पर सजा व 70 हजार रुपये का जुर्माना लगाया।शहर के कटघर क्षेत्र में 13 अक्तूबर,19 को युवक जावेद एक किशोरी को बहला फुसलाकर ले गया और दुष्कर्म किया।पीड़िता के परिजनों की ओर से तहरीर के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच पड़ताल की।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया।
केस की सुनवाई पॉक्सो कोर्ट-2 की कोर्ट में हुई। इस दौरान अभियोजन पक्ष व बचाव पक्ष की ओर से अपने तर्क दिए गए। विशेष लोक अभियोजक मो. अकरम खां के अनुसार अदालत ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद मझोला के कांशीराम नगर निवासी जावेद को 20 साल व 70 हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई।
