रविवार को भूड़ा चौराहा पर पर हुआ कार्यकर्ता सम्मेलन
एआईसीसी पर्यवेक्षक,अमरोहा पूर्व सांसद,बिजनौर से पीसीसी पर्यवेक्षक पहुंचे
हिन्द लाइव न्यूज,राजेश भाटिया।

मुरादाबाद।अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर रविवार को संगठन सृजन अभियान के तहत कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। भूड़ा का चौराहा पर ग्रांड आर्चिड शादी-हाल में भारी भीड़ जुटीं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता शहर अध्यक्ष जुनैद इकराम ने की। सम्मेलन में AICC पर्यवेक्षक व छत्तीसगढ़ के पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहन मरकाम के अलावा अमरोहा से पूर्व सांसद कुंवर दानिश अली, PCC पर्यवेक्षक सुधीर पाराशर, प्रवीण चौधरी ने कार्यकर्ताओ को संगठन को जमीनी स्तर पर और भी अधिक मजबूत बनाए जाने पर जोर दिया।साथ ही कांग्रेस नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्यकर्ताओं से आहृवान किया।
कांग्रेस नेताओं ने एक स्वर में केंद्र व प्रदेश सरकार को उखाड़ कर राहुल गांधी के हाथ मजबूत करने का भी संकल्प लिया गया।शहर अध्यक्ष जुनैद इकराम ने नेताओं और कार्यकर्ताओं का आभार भी जताया। कार्यकर्ताओं मे जोश भरते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश मे परिवर्तन की आंधी मुरादाबाद से आयेगी।और सभी कांग्रेसी एकजुट होकर भाजपा की विदाई तय करेंगे।

कार्यक्रम में पूर्व मंत्री व विधायक हाजी इकराम कुरैशी,वरिष्ठ नेता देसराज शर्मा, अजय सारस्वत सोनी, असलम ख़ुर्शीद,असद मौलाई,अहमद खां,बार एसोसिएशन अध्यक्ष आनंद मोहन गुप्ता, एडवोकेट अमीरूल हसन जाफरी,पूर्व पार्षद नजाकत ठेकेदार, अरशद परवेज एडवोकेट,मुशाहिद चौधरी,नदीम उद्दीन कातिब, मौ.शादान, रिजवान रईस,अनुराग अंसारी, मौअज्जम अली, ताजदार उस्मानी,दानिश कुरैशी,हाजी युसुफ अंसारी,रेहान खान, शमशेर, कमर सलीम, शकील, फहीम मिर्जा,हाजी वसीम, अफसर अंसारी, सद्दाम, वाहिद सैफी,शहजाद खां,अहमद अयाज समेत पार्षद, कार्यकर्ता रहे।
