शिव सेना के राष्ट्रीय नेता राजेश दुबे ने किया शुभारंभ
हिन्द लाइव न्यूज, राजेश भाटिया।

मुरादाबाद। युवा शिवसेना ने गरीब, जरूरतमंद और असहाय लोगों की मदद के लिए एंबुलेंस सेवा की शुरुआत की है।संगठन के स्टेशन रोड पर स्थित शिव सेना के जिला कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में शिवसेना के राष्ट्रीय नेता राजेश दुबे ने विधिवत रूप से एंबुलेंस का शुभारंभ किया। कार्यालय में बाला साहेब ठाकरे के चित्र पर तिलक कर और भगवा ध्वज फहराते हुए नई सेवा शुरू की।

इस दौरान जिला प्रमुख वीरेन्द्र अरोड़ा ने छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा व शाल भेंटकर भगवा पटका पहनकर सम्मानित किया। शिव सैनिकों को लड्डू खिलाकर बधाई भी दीं।
पार्टी के राष्ट्रीय नेता राजेश दुबे ने बोलते हुए शिवसेना जिला प्रमुख व संगठन पदाधिकारियों की पहल को सराहनीय कार्य बताया। कहा कि जरुरतमंदों की सेवा की पहल समाजसेवा की दिशा में महत्वपूर्ण सकारात्मक कदम बताया। उन्होंने कहा कि मुरादाबाद में शिव सेना की ओर से शुरू हुए सेवा कार्य के लिए संगठन के वरिष्ठ नेता व सांसद संजय राऊत व अनिल देसाई को भी अवगत कराया जाएगा।

इस दौरान कार्यक्रम में जिला प्रमुख वीरेन्द्र अरोड़ा,कमल सिंह राव,शिबू पांडे,अरुण ठाकुर, जीतू प्रजापति,राहुल सिंह,टिंकू सैनी, हर्ष सिंह, सुरेश सैनी, उमेश ठाकुर,नितेश,अशोक सैनी समेत तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता रहें।कार्यक्रम का संचालन आकाश ने किया।
