लखनऊ के चौक स्टेडियम में हुईं अंडर -17 प्रतियोगिता
हिन्द लाइव न्यूज,राजेश भाटिया।

मुरादाबाद। लखनऊ के चौक स्टेडियम में हुई 19वीं रोल बॉल स्टेट चैंपियनशिप में मुरादाबाद के खिलाड़ियों ने मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया। अंडर-17 टीम ने शानदार प्रदर्शन कर तीसरा स्थान पर रहकर कांस्य पदक अपने नाम कर लिया।प्रतियोगिता में मुरादाबाद के खिलाड़ियों ने जोश, अनुशासन और टीम भावना के साथ मुकाबले खेलकर जिले का नाम रोशन किया।प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन करने के लिए मुख्य अतिथि नीरज सिंह उपस्थित रहे।
वहीं जिला खेल अधिकारी (DSO) ने भी खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए प्रदर्शन की जमकर सराहना की। अतिथियों ने इस मौके पर विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी।कहा कि खेलों में मेहनत और अनुशासन से खिलाड़ी देश- प्रदेश नाम रोशन कर सकते हैं।

प्रतियोगिता में मुरादाबाद टीम के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान पाया। प्रतियोगिता में उपलब्धि पर रोल बॉल एसोसिएशन के पदाधिकारी,प्रशिक्षकों, अभिभावकों एवं खिलाड़ियों में खुशी की लहर है।
इस दौरान रोल बॉल एसोसिएशन की ओर से सभी खिलाड़ियों एवं कोचिंग टीम को शानदार उपलब्धि के लिए बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रदान की।
