आधुनिक मशीनों से हुई पुष्प वर्षा, उत्साहित हुए श्रद्धालु
नगर निगम के भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया
निगम भंडारे में इस वर्ष भी कांवड़ियों की भीड़ उमड़ी

हिन्द लाइव न्यूज,राजेश भाटिया
मुरादाबाद।सावन माह में नगर निगम ने कांवडि़यों का स्वागत फूलों की वर्षा से किया।जल लेकर आए कांवड़ियों का डीएम, महापौर व नगर आयुक्त ने भी पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।इस मौके पर अधिकारी व निगम अधिकारियों ने मंगलमय एवं सुरक्षित यात्रा की कामना की। आधुनिक मशीनों से हुई पुष्पवर्षा से कांवड़ मार्ग का भोले की भक्ति से उत्साहपूर्ण हो गया।

नगर निगम ने इस बार भी परंपरागत तरीके से ब्रजघाट व गढ़ से पवित्र जल लेकर आने वाले कांवडि़यों का स्वागत अनोखे तरीके से हुआ। नगर निगम ने इस बार कांवड़ियों के स्वागत के लिए आधुनिक मशीनों की विशेष व्यवस्थाएं की थी। दिल्ली रोड पर कांवड़ियों का जत्था जब गुजरा तो निगम के मंच से उन पर फूलों की वर्षा की गई। आधुनिक मशीनों से फूलों की वर्षा हुई तो नजारा देख लोग थम गए। श्रद्धालुओं ने निगम की पहल की सराहना की और स्वागत से उत्साहित हुए।
परंपरागत ढंग से इस बार भी निगम ने कांवड़ियों के लिए भंडारे का आयोजन किया।पूजा अर्चना के बाद डीएम डॉ राजेन्द्र पैंसिया, महापौर विनोद अग्रवाल व नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल ने भंडारे में श्रद्धालुओं को प्रसाद भी वितरित किया।

व्यवस्था सुचारु बनाने में जुटा निगम निगम के अधिकारी अधिकारी व्यवस्थाओं को सुचारु बनाने में जुटे रहे।कांवड़ यात्रा के मद्देनजर हाईवे पर विशेष साफ-सफाई, पेयजल,प्रकाश व्यवस्था समेत सुविधाएं पर जोर दिया गया। नियमित सफाई के साथ श्रद्धालुओं की सुविधा का भी ध्यान रखा गया।
नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल ने कहा कि सावन मास में कांवड़ यात्रा श्रद्धा, आस्था और सेवा का पर्व है। निगम का प्रयास है कि मुरादाबाद से गुजरने वाले प्रत्येक कांवड़िया को बेहतर सुविधाएं मिलें। ताकि उन्हें असुविधा का सामना न करना पड़े।
