खेतों में आतंक मचाए सातवां तेंदुआ भी हुआ रेस्क्यू
कांठ व ठाकुरद्वारा में खेतों में 19 ट्रैपिंग केज (पिंजरे) स्थापित

हिन्द लाइव न्यूज, राजेश भाटिया
मुरादाबाद। मुरादाबाद जिले में किसान व लोगों के बीच आतंक का पर्याय बने तेंदुओं के पकड़ने का सिलसिला शुरू हो गया है। शनिवार को ठाकुरद्वारा में वन विभाग के स्थापित पिंजरे में एक और तेंदुआ पकड़ में आ गया। जिले में अब तक सातवां तेंदुआ पकड़ा में आया।
जिले में ठाकुरद्वारा और कांठ में वन विभाग ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया है।गन्ने की ऊंची फसल के बीच आदमखोर तेंदुआ काम करते लोगों व किसानों को शिकार बना रहा है।जिला प्रशासन की तैयारी के बाद विभाग ने खेतों में 19 ट्रैपिंग केज (पिंजरे) स्थापित किए। दूसरे दिन ही विभाग के पिंजरे में एक और तेंदुआ फंस गया। प्रशासन का कहना है कि ठाकुरद्वारा क्षेत्र में ग्राम सरकड़ा परम में एक तेंदुए का रेस्क्यू किया गया है।
जिले में अब तक सात तेंदुओं का सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया जा चुका है। संवेदनशील क्षेत्र में रेस्क्यू टीमें लगातार सक्रिय हैं। स्थानीय ग्रामीण लोगों के संग जागरूकता अभियान के चलते चौपालें भी लगाईं जा रही है।माना जा रहा है कि क्षेत्र में तेंदुआ पकड़े जाने से क्षेत्र में दहशत कम होगी। वन विभाग अभी और भी ट्रैपिंग केज लगाएगा।
