रेलवे में अब तक विशेष ट्रेन में संचालित ट्रेन हुई रेगुलर
साप्ताहिक ट्रेन के संचालन से यात्रियों को मिलेगी राहत
सौगात::::
हिन्द लाइव न्यूज, राजेश भाटिया

मुरादाबाद। अब तक विशेष ट्रेन के रुप में चल रही गोरखपुर-दिल्ली स्पेशल ट्रेन अब नियमित चलेगी।रेल मुख्यालय ने ट्रेन को हर हफ्ते चलाएगा। इससे यात्रियों को राहत मिलेगी। वीकली हुई ट्रेन 27 अगस्त से गोरखपुर व 28 को दिल्ली से चलेगी। गोरखपुर की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने स्पेशल ट्रेन को रेगुलर चलाने की हरी झंडी दे दी है।ट्रेन नंबर 15095-96 अब नियमित रुप से हर सप्ताह चलेगी। ट्रेन का नियमित संचालन गोरखपुर से 27 व दिल्ली से 28 अगस्त से होगा।
सीनियर डीसीएम महेश यादव ने बताया कि गोरखपुर से दिल्ली के लिए चलकर अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन मुरादाबाद में सुबह 9.03 बजे आएगी।जबकि दिल्ली से हर शुक्रवार को चलने वाली ट्रेन मुरादाबाद में शाम 5.18 बजे आएगी।ट्रेन का मुरादाबाद में पांच मिनट का ठहराव रहेगा।
रेल प्रशासन का कहना है कि त्योहारों पर भारी भीड़ में कंफर्म सीट के लिए जूझने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।पूर्वांचल जाने वाले यात्रियों के लिए नई अमृत भारत ट्रेन से सफर आरामदायक बनेगा।
