वन विभाग के लगाए ट्रैपिंग केज में फंसा आठवां तेंदुआ
सलेमपुर में खूंखार तेंदुए को पकड़े जाने से राहत
हिन्द लाइव न्यूज, राजेश भाटिया।

मुरादाबाद । सोमवार को एक और तेंदुआ पकड़ा गया। वन विभाग के लगाए ट्रैपिंग केज (पिंजरे) में तेंदुआ के फंसने से प्रशासन ने राहत की सांस ली। क्षेत्र में तेंदुए का आतंक बरकरार है।
जिले में प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद तेंदुआ प्रभावित क्षेत्रों कांठ और ठाकुरद्वारा क्षेत्र में रोकथाम के लिए पिंजरे लगाएं गए। तीन अगस्त से वन विभाग और पुलिस प्रशासन की सक्रियता से चल रहा विशेष अभियान में जिले में अब तक आठ तेंदुए पकड़े जा चुके हैं। गांवों में लगातार जागरूकता व जनसंपर्क अभियान के चलते लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई।
सोमवार को एक और तेंदुआ कांठ के सलेमपुर में पिंजरे में कैद हुआ। गांव में गन्ने की खेतों के बीच रखें पिंजरे में तेंदुआ फंसकर रह गया। हालांकि मुरादाबाद रेंज में लगातार चल रहे विशेष अभियान के बीच अब तक कुल 8 तेंदुए पकड़े गए।

हालांकि विभिन्न क्षेत्रों में अभी भी तेंदुएं को देखे जाने से लोगों में दहशत कम नहीं हो रहीं।जिले में अब तक तेंदुए के हमलों में दो महिलाओं की मौत हो चुकी हैव करीब एक दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
