विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना पर राष्ट्रगान के अपमान का आरोप
उन्नाव की घटना से नाराज कांग्रेसियों में उबाल,पुलिस को दीं तहरीर,जताया विरोध
हिन्द लाइव न्यूज, राजेश भाटिया।

मुरादाबाद। कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना के खिलाफ मुकदमा दर्ज की मांग की है। कांग्रेसियों ने आरोप लगाया कि विस अध्यक्ष के खिलाफ राष्ट्रगान के अपमान का मुकदमा कायम किया जाए। उन्नाव में सरकारी कार्यक्रम में राष्ट्रगान का अपमान हुआ।
कांग्रेसियों ने सतीश महाना के खिलाफ लिखित शिकायत भी दर्ज कराते हुए विरोध दर्ज कराया। कांग्रेस हाईकमान के निर्देश के बाद सोमवार को कांग्रेस नेताओं ने विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के खिलाफ मुकदमा राष्ट्र गान के अपमान लगाया।मांग की कि अध्यक्ष के खिलाफ राष्ट्रीय गौरव अपमान अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज हो।
जिलाध्यक्ष विनोद गुंबर व शहर अध्यक्ष जुनैद कुरैशी के नेतृत्व में कांग्रेसी टाउन हाल चौराहे पर इकट्ठा हुए। चौराहे से मार्च के रूप में शहर कोतवाली पहुंचे और विरोध दर्ज कराया। कांग्रेसियों ने विस अध्यक्ष के खिलाफ लिखित तहरीर भी पुलिस को दीं।
जिलाध्यक्ष विनोद गुंबर ने कहा कि विस अध्यक्ष राष्ट्रीय गान के दौरान 52 सेकेंड के लिये सावधान मुद्रा में भी ठहर न सकें। दरअसल उन्नाव के सरकारी कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष के नाते सतीश महाना ने गारद सलामी ली। और तुरंत बाद मंच छोड़कर चले गये।जबकि सलामी के तुरंत बाद राष्ट्रगान शुरू हो गया।गुंबर ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष जैसे संवैधानिक पद पर होने के वावजूद सतीश महाना का ये व्यवहार क्षमा योग्य नहीं है।

इस मौके पर शहर अध्यक्ष जुनैद कुरैशी ने कहा कि यदि उनकी जगह कोई और राष्ट्रगान का अपमान कर देता तो पुलिस उसके खिलाफ तुंरत एक्शन ले लेती। कहना था कि कानून सबके लिये बराबर है।लिहाजा इस स्थिति में विस अध्यक्ष के खिलाफ भी राष्ट्रीय गौरव अपमान अधिनियम 1971 के तहत मुकदमा दर्ज होना चाहिये।कोतवाली में इकट्ठा तमाम कांग्रेसियों ने नियमानुसार मुकदमा दर्ज की पुरजोर मांग की।
जिलाध्यक्ष का कहना है कि आखिरकार पुलिस ने तहरीर को शिकायत के रूप में दर्ज कर कांग्रेसियों को शांत किया।इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष अजय सारस्वत सोनी, पार्टी प्रवक्ता सुधीर पाठक, मो अब्बास एडवोकेट, फईम सैफ़ी, अशरफ अली, आज़म खां, नजाकत ठेकेदार,नवनीत मिश्रा,अनवर मुमताज,शकील सैफ़ी, श्यामबाबू वाल्मिकी,दानिश कुरैशी, इकराम अली, अनुराग शर्मा, मुशाहिद चौधरी, शहज़ाद खा, अफसर अली आदि मौजूद रहे।
प्रदर्शन में अध्यक्ष पदों के कई दावेदार गायब
मुरादाबाद। कुछ दिन पहले तक कांग्रेस में अध्यक्ष बनने के लिए जोरदार दावे करने वाले कई नेता आज के प्रदर्शन से गायब रहे।जिन नेताओं ने पर्यवेक्षक मोहन मरकाम से मिलकर लिखित दावा जताया था उनमें गिनती के दावेदार रहे। शहर कांग्रेस अध्यक्ष के लिए दावा जताने वालों छह में से केवल मोहम्मद अब्बास के अलावा जिले के लिए अध्यक्ष पद पर दावा जताने वालों में मात्र तीन अजय सारस्वत सोनी, सुधीर पाठक व अशरफ अली ही रहे।
