सपा नेता भगत सिंह बॉबी ने पीडीए के नाम से पूरा किया कांवड़ यात्रा का संकल्प
हाईवे पर गजरौला समेत तमाम जगहों पर सपाइयों ने किया स्वागत
जोया में पूर्व एमएलसी परवेज अली समेत तमाम नेता मौजूद
हिन्द लाइव न्यूज,राजेश भाटिया।

मुरादाबाद।इस बार की कांवड़ यात्रा में धार्मिक के साथ सियासी रंग भी चढ़ा रहा।अमरोहा जिले में सपा नेता ने पीडीए नाम से कांवड़ यात्रा निकाली। साथ ही राजनैतिक संदेश भी दिया।पीडीए कांवड़ यात्रा का अमरोहा जिले भर में सपाइयों ने जोरदार स्वागत किया।
इस यात्रा में पूर्व एमएलसी सदस्या परवेज अली समेत तमाम नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए।विधानसभा चुनाव से पहले सपा में टिकट की भागदौड़ होने लगी है। सपा में टिकट के दावेदार सपा के युवा नेता भगत सिंह बॉबी भी है।सपा नेता ने दावेदारी पुख्ता करने के लिए पीडीए के नाम कांवड़ यात्रा निकाली।सपा नेता की कांवड़ यात्रा का सभी जगहों पर स्वागत किया गया।

जिले में रजबपुर में महमूद अली व समर्थकों ने स्वागत किया।इसके बाद कांवड़ यात्रा गजरौला पहुंचीं।गजरौला में स्वागत करने वालों में विजय पाल सिंह, करन सिंह,जितेन्द्र कुमार,विकास कुमार मुकेश सिंह, कामेंद्र कुमार ने माला पहनाकर स्वागत किया।जबकि जोया में परवेज अली पूर्व विधान परिषद सदस्य, पूर्व चैयरमेन जाहिद हुसैन, साजिश अली, कामिल पाशा,मोनू खां, मुजाहिद, समरपाल समेत तमाम नेताओं ने स्वागत किया।

कांवड़ यात्रा में सपा नेता भगतसिंह बॉबी के अलावा धर्मेन्द्र सिंह बिट्टू, बीएस आर्य, जितेंद्र सिंह,प्रधान वीरेन्द्र सिंह, मोहित प्रधान, धर्मेन्द्र कुमार,पारस कुमार,अनुज कुमार, सुनील कुमार प्रधान, जयदेव सिंह, सुरेन्द्र चौधरी,राजेश अग्रवाल,कृपाल सिंह,हरस्वरूप सिंह,शिव लाल, अजय पाल सिंह समेत सैकड़ों लोग शामिल रहे। जोया में पूर्व एमएलसी परवेज अली ने संबोधित भी किया।कहा कि इस बार प्रदेश में सपा की सरकार बहुमत के आधार पर बनेगी।
