21 साल से लंबित चकबंदी प्रक्रिया पूरी
रामगंगा,तालाब,शमशान की जमीनों पर थे अवैध कब्जे
ग्राम समाज की भूमि का क्षेत्रफल 6.84 से बढ़कर 69.16 हेक्टेयर दर्ज, डीएम के आदेश से भूमि मुक्त हुईं
हिन्द लाइव न्यूज,राजेश भाटिया

मुरादाबाद। रामगंगा पार रसूलपुर नगली में ग्राम समाज की जमीन अवैध कब्जों से मुक्त हो गई।सरकारी अभिलेखों में किए गए त्रुटिपूर्ण इंद्राज को खारिज कर 62 हेक्टेअर सरकारी भूमि को राजस्व अभिलेखों में दर्ज कर लिया।करीब 21 साल से लंबित चकबंदी प्रक्रिया अब पूरी हो सकीं। गांव में ग्राम समाज की भूमि 6.84 से बढ़ 69.16 हेक्टेअर हो गई।
मुरादाबाद जिले में सदर तहसील के गांव रसूलपुर नगला में अरसे सरकारी भूमि को राजस्व अभिलेखों में दर्ज दर्शाया हुआ था। डीएम डॉ राजेन्द्र पैंसिया के हस्तक्षेप के बाद दो दशक बाद लंबित प्रक्रिया पूरी हो सकीं।
प्रशासन के अनुसार रसूलपुर नगली को 5 फरवरी,2005 को चकबंदी प्रक्रिया में शामिल किया गया।तहसील में खतौनी, राजस्व अभिलेख में ग्राम समाज की भूमि का क्षेत्रफल 6.84 हेक्टेअर था।दरअसल चकबंदी के दौरान पुराने व त्रुटिपूर्ण इंद्राजों की जांच पड़ताल के बाद उसे निरस्त कर दिया गया।इसके बाद ग्राम समाज का क्षेत्रफल दस गुना बढ़ गया।अब ग्राम समाज की भूमि का एरिया 6.8 से बढ़कर 69.16 हेक्टेअर हो गया। चकबंदी के उपरांत ग्राम समाज की भूमि को विभिन्न मदों में दर्ज किया गया।
आकार पत्र-45 में नवीन व पुरानी परती,तालाब,नदी,रामगंगा, आबादी,रास्ता,मुख्य मार्ग,चकमार्ग,कब्रिस्तान,शमशान,पार्क व रेत मदों का उल्लेख किया गया है।
