नए कमिश्नर का जौहर विवि की सुनवाई से सामना,आज मंडलायुक्त कोर्ट में सुनवाई निर्धारित
आंजनेय कुमार सिंह के बाद अब नई मंडलायुक्त पर होगी निगाह
नवागत कमिश्नर मंगलवार को ले सकतीं हैं कार्यभार

हिन्द लाइव न्यूज, राजेश भाटिया।
मुरादाबाद। मंडल में नई कमिश्नर संगीता सिंह के पदभार के साथ जौहर विश्वविद्यालय की सुनवाई से सामना होगा।पांच साल की लंबी पारी खेलने वाले कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह को आठवीं बार सेवा विस्तार नहीं मिला। शासन ने उनकी जगह अलीगढ़ की कमिश्नर संगीता सिंह को मुरादाबाद का नया कमिश्नर बनाया है।
नई कमिश्नर का मंगलवार को मुरादाबाद आएंगी। आज कार्यभार ग्रहण करने की संभावना है। संयोग है कि मंगलवार को रामपुर में जौहर यूनिवर्सिटी में 38 भवनों के ध्वस्तीेकरण प्रकरण में सुनवाई निर्धारित है। ऐसे में मंगलवार को कार्यभार ग्रहण करते ही अदालत में सुनवाई की चुनौती होगी। हालांकि इस मामले में आज सुनवाई होगी, यह अभी साफ नहीं है।
नए कमिश्नर के लिए मुरादाबाद मंडल राजनैतिक नजरिए से भी महत्वपूर्ण है।विपक्ष की सियासी गतिविधियों के चलते मंडल पर सभी की निगाह रहतीं हैं।इससे पहले मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह मुरादाबाद में करीब साढ़े पांच साल समेत सात साल की लंबी पारी खेली।मार्च,21 में उन्हें मंडलायुक्त बनाया गया।14 अगस्त 2026 को सातवां सेवा विस्तार समाप्त हुआ। आठवीं बार सेवा विस्तार नहीं मिला।
जबकि इससे पहले रामपुर में जिलाधिकारी रहें। जहां आजम खान से जुड़े प्रशासनिक मामलों को लेकर सुर्खियों में रहे।अब उनकी जगह अलीगढ़ की कमिश्नर रहीं संगीता सिंह की तैनाती की गई। वह अलीगढ़ में प्रशासनिक व विकास कार्यों को लेकर काफी सक्रिय रही हैं।
