राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन प्रशासन को सौंपा
हिन्द लाइव न्यूज,राजेश भाटिया

मुरादाबाद।समाजवादी पार्टी ने चीनी की कीमतों में बढ़ोतरी समेत अन्य बिन्दुओं पर जिला कलेक्ट्रेट पर विरोध जताते हुए प्रदर्शन किया।सपा के पूर्व अध्यक्ष शाने अली ‘शानू’ व अन्य कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन प्रशासन को दिया।
सपा के पूर्व शहर अध्यक्ष ने कहा कि कुछ महीनों में देश में चीनी की कीमतों असामान्य रूप से बढ़ी है। चीनी के दाम 65-70 रुपये प्रति क्रिगा तक पहुंचने से उपभोक्ताओं के बजट पर आर्थिक दबाव पड़ा है। रोजाना के उपयोग में आने वाली चीनी महंगी होने का असर आम परिवारों पर पड़ रहा है।

सपा नेता ने आरोप लगाया कि घरेलू चीनी स्टॉक में कमी और एथेनॉल उत्पादन को लेकर अपनाई नीतियों के कारण बाजार में चीनी की उपलब्धता प्रभावित हुई है। सरकार से मांग की गई कि चीनी की उपलब्धता और कीमतों की स्थिति की गंभीरता से समीक्षा की जाए।
प्रदर्शन के बाद सपाइयों ने डीएम कार्यालय पर एएसडीएम वंदना मिश्रा को ज्ञापन दिया।ज्ञापन में कहा गया कि सरकार द्वारा पेट्रोल में एथेनॉल मिश्रण बढ़ाने की नीति से बड़ी मात्रा में गन्ने का प्रयोग एथेनॉल उत्पादन के लिए हो रहा है। नेताओं का कहना है कि जिससे घरेलू चीनी उत्पादन और बाजार में उपलब्धता पर असर पड़ सकता है। सपा ने राष्ट्रपति से अनुरोध किया कि गंभीर मुद्दे पर केंद्र सरकार को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएं। एथेनॉल नीति की समीक्षा कर गन्ना आधारित एथेनॉल उत्पादन पर अंकुश लगाने व आम जनता को राहत देने को प्रभावी कदम उठाए जाएं।
ज्ञापन देने वालों में मौजूद सपा नेता शाने अली शानू,जिगरी मलिक,इस्लाम खान, अधिवक्ता फरीद मलिक,वदूद खान, सिराज खान,मोहम्मद हारुन,अधिवक्ता आसिम व मोहम्मद तारिक रहे।
