मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर चला विशेष जागरुकता अभियान
हिन्द लाइव न्यूज,राजेश भाटिया

मुरादाबाद। मुरादाबाद मंडल में रक्षाबंधन पर्व को संरक्षा बंधन के रुप में मनाया गया।इस दौरान यात्री सुरक्षा,संरक्षा व स्वच्छता के प्रति जागरुकता के लिए प्रमुख स्टेशनों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए।इस दौरान मुरादाबाद में डीआरएम विनीता श्रीवास्तव की पहल पर संरक्षा बंधन सेल्फी बूथ का शुभारंभ किया।स्टेशन पर स्काट़स व गाइड्स की टीम ने “एक राखी, एक वचन” विषय पर नुक्कड़ नाटक का भी मंचन किया।
मंडल में यात्री सुरक्षा,संरक्षा व सुविधाओं का संकल्प लेते हुए जागरुकता अभियान चला।मुरादाबाद, देहरादून, हरिद्वार, शाहजहांपुर, हरदोई स्टेशनों पर यात्रियों को सुरक्षित रेलयात्रा के प्रति जागरूकता के लिए कार्यक्रम हुए। रक्षाबंधन पर्व को सुरक्षा और जिम्मेदारी से जोड़कर यात्रियों व रेलकर्मियों के बीच सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने की नई पहल की गई।

मुरादाबाद स्टेशन पर बना “संरक्षा बंधन सेल्फी बूथ”
डीआरएम विनीता श्रीवास्तव ने संरक्षा बंधन सेल्फी बूथ का शुभारंभ एक छोटी बच्ची से कराया। फीता कटवाकर व सेल्फी बूथ में प्रदर्शित ट्रेन मैनेजर के कटआउट को राखी बांधकर “संरक्षा बंधन सेल्फी बूथ” का शुभारंभ किया।

अन्य स्टेशनों पर भी संरक्षा सेल्फी बूथ स्थापित किए गए है।इस मौके पर सीनियर डीएसओ व सीनियर डीसीएम महेश यादव ने डीआरएम को पौधे का गमला भेंट किया।
“एक राखी, एक वचन” विषय पर नुक्कड़ नाटक
उत्तर रेलवे भारत स्काउट्स एवं गाइड्स की टीम ने मुरादाबाद स्टेशन पर “एक राखी, एक वचन” विषय पर नुक्कड़ नाटक के जरिए यात्री सुरक्षा, संरक्षा संबंधी सावधानी व असुरक्षित गतिविधि से बचने के प्रति जागरुकता का संदेश दिया गया।

र रेलकर्मियो को राखी बांधकर सुरक्षा का संदेश
स्काउट्स-गाइड्स की टीम में बहनों ने रेल अधिकारी-कर्मियों को राखीं बांधकर सुरक्षा का संदेश दिया।।मंडल में विभिन्न स्टेशनों पर अधिकारी,कर्मचारी,डयूटी पर लोको पायलट,टीटीई,आरपीएफ व रेल कर्मियों को राखी बांधी।

डीआरएम ने जागरुकता रैली को दिखाई हरी झंडी
डीआरएम ने स्काउट्स एवं गाइड्स की ओर से आयोजित जागरूकता रैली को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली के जरिए स्टेशन परिसर,प्लेटफॉर्म पर यात्रियों की सुरक्षित रेल यात्रा, सुरक्षा नियमों के पालन व रेलगाड़ियों को स्वच्छ रखने के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।
इस दौरान डीआरएम,एडीआरएम पारितोष गौतम,सीनियर डीसीएम महेश यादव समेत तमाम अधिकारी व कर्मचारी रहे।
