बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में नए डीएम ने पत्रकारों से की बातचीत
बोले-आम आदमी के खुले चौबीस घंटे दरवाजे,जन शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता
कलेक्ट्रेट का भी निरीक्षण,आफिस से लेकर विभागों का लिया जायजा
हिन्द लाइव न्यूज, राजेश भाटिया।

कहा कि आमजन के लिए चौबीस घंटे उनके दरवाजे खुले है।कहा कि कहीं व्यवस्था में कमियां हैं तो उजागर करें पर तथ्यों को शामिल भी करें।कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम ने सभी पत्रकारों से परिचय भी जाना।
मुरादाबाद।जिले के नव-नियुक्त डीएम अनुनय झा सुबह कार्यभार संभालने के बाद पत्रकारों से रुबरु हुए।पहली बातचीत में डीएम ने प्रशासन की कार्यशैली को लेकर रुख साफ कर दिया। कहा कि प्रशासन में आपसी संवाद व समन्वय जरूरी है।

डीएम ने कहा कि आम आदमी की समस्याओं का निस्तारण प्रमुख हैं। कमियों को को सामने लाने के लिए तथ्यात्मक आलोचना जरूरी है लेकिन व्यक्तिगत टिप्पणी से बचना चाहिए।डीएम ने कहा कि उनका व टीम का पूरा प्रयास होगा कि जन समस्याओं का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण हो।साथ ही वाजिब काम में अनावश्यक देरी न हो। किसी को प्रताड़ित न होना पड़े।
जिला लाइब्रेरी,गड्ढा मुक्ति समेत विभिन्न मुद्दों पर जोर–

बातचीत में डीएम ने प्राथमिकताएं भी बताईं।कहा कि शिक्षा व्यवस्था को विकसित करने के लिए जिला लाइब्रेरी के अलावा किसानों की समस्या,आईजीआरएस समेत अन्य बिंदुओं पर जोर दिया जाएगा। बरसात के बाद सड़क की गड्ढा मुक्ति उनकी प्राथमिकता में शामिल है। डीएम ने जन सहयोग मांगा ताकि बेहतर कार्य हो सकें
मुरादाबाद तीसरा जिला,मथुरा में पहली तैनाती
डीएम अनुनय झा ने बताया कि 2015 बैच के आईएएस अधिकारी की पहली तैनाती मथुरा में हुईं। जबकि पहला जिला महाराजगंज। बताया कि वृंदावन निगम में नगर आयुक्त व महाराजगंज जिले में बाढ़ से बचाव के लिए यत्न कर राहत कार्य कराए गए।झांसी में एसडीएम,अलीगढ़ में सीडीओ रहे। हरदोई के बाद अब मुरादाबाद उनका तीसरा जिला है।
