मुरादाबाद में किलेबंदी टिकट चेकिंग अभियान-
सघन चेकिंग में अनियमित यात्रा में 93 केस पकड़े
अभियान में खंगाली मुरादाबाद रूट की पंजाब मेल समेत 27 ट्रेनें
हिन्द लाइव न्यूज,राजेश भाटिया।

मुरादाबाद। त्योहार से पहले ट्रेनों में रश के चलते रेल प्रशासन ने मुरादाबाद स्टेशन पर सघन टिकट चेकिंग अभियान चलाया। मंगलवार को दिन भर चले किलेबंदी अभियान में 237 मामलों में एक लाख 50 हजार रुपये का राजस्व वसूला गया।अभियान के दौरान 122 बिना टिकट यात्रियों को पकड़ा गया। अनियमित यात्रा में 93 केस पकड़े गए। मुरादाबाद में पंजाब मेल समेत 27 ट्रेनों को खंगाला गया।
सीनियर डीसीएम महेश यादव के अनुसार डीआरएम विनीता श्रीवास्तव के निर्देशन में मंगलवार को मुरादाबाद में सघन टिकट चेकिंग अभियान अभियान चलाया गया।सुबह से शाम तक चले टिकट चेकिंग अभियान में सवा सौ यात्रियों को बेटिकट पकड़े गए। 93 यात्रियों को अनियमित यात्रा के चलते धरा गया।अभियान के दौरान डेढ़ लाख रुपये का राजस्व हासिल हुआ।

अभियान के दौरान सीनियर डीसीएम की मौजूदगी में चले अभियान में एसीएम हरि सिंह मीना के अलावा सीआईटी स्टेशन भावेश शर्मा व 24 चेकिंग स्टाफ,आरपीएफ व जीआरपी के पुलिसकर्मी मौजूद रहे। अभियान के दौरान मुरादाबाद आई पंजाब मेल,किसान, राज्य रानी, अकाल तख्त,काशी विश्वनाथ,श्रमजीवी राप्ती गंगा,आला हजरत,लिंक,जलियांवाला बाग,दिल्ली काठ गोदाम, अवध आसाम एक्सप्रेस समेत पैसेंजर ट्रेनों को खंगाला गया।
