पंचायत भवन में मातृशक्ति सम्मान समारोह आयोजित
स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के राखीं बांधने से माहौल हुआ भावपूर्ण
लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना पर बुजुर्ग महिलाएं कर सकेंगी रोडवेज बस में मुफ्त सफर
रक्षाबंधन पर्व पर 27 से 29 अगस्त तक बहनें कर सकेंगी मुफ्त सफर
हिन्द लाइव न्यूज,राजेश भाटिया

मुरादाबाद।बुधवार को पंचायत भवन में हुए ‘मातृशक्ति सम्मान’ समारोह में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने तिलक लगाया और राखी बांधी।समारोह में महिला ने प्रदेश के कैबिनेट मंत्री चौ भूपेन्द्र सिंह ने शगुन के तौर उपहार भी दिया।
इस मौके पर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि देश व प्रदेश की भाजपा सरकार की हर योजना के केंद्र में मातृशक्ति है।परिवहन विभाग की सुविधा नारी के स्वाभिमान को नया संबल देगी।प्रदेश सरकार ने ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना’ का शुभारंभ किया है। 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को रोडवेज बसों में आजीवन निशुल्क यात्रा का तोहफा दिया है। जबकि रक्षाबंधन के पावन पर्व पर प्रदेश में 27 से 29 अगस्त तक तीन दिन बहनों अपने सहयोगी के संग बस में फ्री यात्रा कर सकेंगी। पंचायत भवन में ‘मातृशक्ति को सम्मान’ समारोह में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी हुआ।

मंच पर रक्षाबंधन के मौके पर स्वयं सहायता समूह की बहनों ने मुख्य अतिथि एमएसएमई मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी, विशिष्ट अतिथि एमएलसी गोपाल अंजान को रक्षा सूत्र बांधा। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. शैफाली चौहान ने डीएम डॉ. राजेन्द्र पैंसिया को रक्षासूत्र बांधा। अतिथियों ने भी बहनों को उपहार के तौर पर साड़ियां व मिठाई बांटकर सम्मानित किया।
मातृशक्ति के स्वाभिमान और आर्थिक संबल को नई उड़ान

समारोह में कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रदेश व देश में सरकार की हर योजना के केंद्र में मातृशक्ति है। लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना का उद्देश्य किराया बचाना नहीं, बल्कि माता-बहनों को सामाजिक, धार्मिक व स्वास्थ्य संबंधी कार्यों के लिए गतिशीलता देना है। वरिष्ठ महिलाओं को किसी से मिलने जाना होगा तो किराए की कमी उनके कदम नहीं रोकेंगी। परिवहन विभाग की सुविधा नारी के स्वाभिमान को नया संबल देगी।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि यूपी सर्वाधिक एक्सप्रेसवे, एयरपोर्ट्स व औद्योगिक कॉरिडोर वाला राज्य बनकर महाराष्ट्र के बाद देश की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना है। बुनियादी ढांचे के विस्तार से 2047 तक ‘विकसित भारत’ का संकल्प साकार होगा। कार्यक्रम में एमएलसी गोपाल अंजान भी बोले।

कार्यक्रम में डीएम के अलावा रोडवेज परिवहन निगम की क्षेत्रीय प्रबंधक अंबरीन अख्तर, रोडवेज के सेवा प्रबंधक अनुराग यादव समेत तमाम विभागीय अधिकारी रहे।
