यात्री सुविधा के लिए ट्रेन में जनरल से एसी कोच
रेलवे में विभिन्न जोन व मंडलों में रेललाइन व अन्य कार्य के चलते संचालन रहेगा प्रभावित
सफर में यात्रियों को होगी परेशानी

हिन्द लाइव न्यूज, राजेश भाटिया।
मुरादाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर रेलवे ने दो स्पेशल ट्रेन चलाएगा। 27 अगस्त को चंडीगढ़ से ट्रेन 04546 शाम 7.40 बजे रवाना होगी। अंबाला, बरारा,जगाधरी,सहारनपुर से मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर,हरदोई होते हुए लखनऊ जाएंगी। इसी तरह लखनऊ से 28 अगस्त को दोपहर एक बजे चलकर इसी रूट से वापस चंडीगढ़ जाएगी।
सीनियर डीसीएम महेश यादव के अनुसार ट्रेन चंडीगढ़ से मुरादाबाद सुबह पांच बजे व लखनऊ से शाम 7.30 बजे का समय निर्धारित किया गया है।यात्रियों को होगी असुविधा।रेलवे के विभिन्न जोन में ट्रैक मरम्मत और सुधार कार्य के चलते अनेकों ट्रेनों के संचालन में फेरबदल किया गया है। लंबी दूरी की ट्रेनों का असर मुरादाबाद रूट पर भी पड़ेगा। रेल मुख्यालय ने मुरादाबाद रूट गाड़ियों को आंशिक रद्द या अन्य फेरबदल किया गया है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के लालगढ़ यार्ड में निर्माण कार्य से अवध आसाम एक्सप्रेस ट्रेन प्रभावित रहेगी। कार्य के कारण अवध आसाम एक्सप्रेस 15909-10 ट्रेन 10-11 अक्टूबर को हनुमानगढ़ से लालगढ़ के बीच आंशिक रद्द रहेगी। ट्रेन को हनुमानगढ़ से संचालित किया जाएगा।
इसी जोन में जयपुर मंडल में फुलेरा- रिंग्स के बीच पैच डबलिंग कार्य से दौराई- टनकपुर 15091 ट्रेन 29 व 31 अगस्त को डायवर्ट रूट से चलेगी।राहत –मुरादाबाद के सीनियर डीसीएम के अनुसार टनकपुर से अछनेरा के बीच स्पेशल ट्रेन अब नियमित के रूप में संचालित होगी। यात्री सुविधा को देखते हुए ट्रेन 15094- 93 अब हफ्ते में पांच दिन चलेगी।
इसके अलावा झांसी मंडल में अगासोद स्टेशन पर यार्ड रिमाडलिंग के कार्य से दो साप्ताहिक ट्रेनों को रद्द किया गया है। वीकली ट्रेन 05073 -74 के तीन फेरे निरस्त रहेंगे।जबकि पुरी से योगनगरी ऋषिकेश कलिंगा उत्कल एक्सप्रेस ट्रेन 7 अक्टूबर को रूट बदलकर चलाईं जाएगी।
