त्योहार पर भीड़ का दबाव घटाने को विशेष ट्रेनों को विस्तार
रक्षाबंधन के बाद नवंबर तक के त्योहारों पर फोकस
नवंबर तक जारी रहेगा विशेष ट्रेनों का संचालन
हिन्द लाइव न्यूज,राजेश भाटिया।

मुरादाबाद। त्योहारों पर बढ़ी भीड़ का दबाव घटाने के लिए रेलवे ने अतिरिक्त ट्रेनों के संचालन को मंजूरी दी है। यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए दो ट्रेनें एक ओर से चलाई गई।इनमें अयोध्या कैंट आनंद विहार व दूसरी वाराणसी से नई दिल्ली के बीच चलाई गई।
सीनियर डीसीएम महेश यादव के अनुसार दोनों ट्रेनें यात्री सुविधा को देखते हुए रविवार को रवाना की गई। अयोध्या कैंट से ट्रेन शाम 6;20 बजे रवाना हुई। यह मुरादाबाद में रात 2.40 बजे आएगी।जबकि दूसरी स्पेशल ट्रेन वाराणसी से पौने चार बजे रवाना हुई। मुरादाबाद में यह ट्रेन तड़के तीन बजे आएगी।ट्रेन के नई दिल्ली सुबह पौने सात बजे पहुंचने का समय निर्धारित किया गया है।
सीनियर डीसीएम ने बताया कि जबकि अन्य गाड़ियों के संचालन की अवधि बढ़ाई गई है।त्योहार पर ट्रेनों में रश को क्लियर करने के लिए रेल मुख्यालय ने अन्य विशेष गाड़ियों के संचालन की अवधि बढ़ाई है। हरिद्वार-बाड़मेर एक्सप्रेस 31अगस्त से 28 सितंबर तक संचालन में विस्तार दिया है।इस ट्रेन के नौ फेरे बढ़ाए गए है। इसी तरह अजमेर से योगनगरी ऋषिकेश के बीच चलने वाली विशेष ट्रेन को भी 15 अक्तूबर से 26 नवंबर तक विस्तार मिला है।
ट्रेन में महिला यात्री का छूटा मोबाइल, गार्ड ने लौटाया

मुरादाबाद। रेलवे में ट्रेन मैनेजर की ईमानदारी से एक महिला को महंगा मोबाइल फोन मिल सका। मुरादाबाद से लखनऊ के लिए महिला का एप्पल फोन ट्रेन में ही छूट गया।बाद में महिला ने रेलवे से अपने मोबाइल को लेकर जानकारी दी।
सीनियर डीसीएम महेश यादव के अनुसार शुक्रवार को आनंद विहार से दानापुर जा रही जनसाधारण एक्सप्रेस-13258 की घटना है। मुरादाबाद से लखनऊ के लिए महिला बुशरा का मोबाइल फोन ट्रेन में ही छूट गया। महिला को लखनऊ में उतरने के बाद अपने मोबाइल की याद आई।
दरअसल इस दौरान ट्रेन मैनेजर रामपाल सिंह की नजर मोबाइल पर पड़ी तो उन्हों ने सह यात्रियों से पूछताछ के बाद उसे अपने कब्जे में ले लिया।महिला के बारे में पूछताछ की गई। इस दौरान यात्री का पता चलते हुए ट्रेन मैनेजर ने महिला यात्री को गुम हुआ मोबाइल वापस लौटाया।
