वेस्ट यूपी के प्रभारी संजीव आर्या मंगलवार को आएंगे
जिला व शहर संगठन में बदलाव के बीच प्रभारी के दौरे से बढ़ी हलचल
हिन्द लाइव न्यूज, राजेश भाटिया।

मुरादाबाद। कांग्रेस संगठन में बदलाव की खबरों के बीच वेस्ट यूपी प्रभारी संजीव आर्या के दौरे से हलचल बढ़ गई है।प्रभारी मंगलवार एक सितंबर को मुरादाबाद आएंगे। इस दौरान कांग्रेसियों से संवाद करेंगे।
हाल ही में कांग्रेस में प्रदेश स्तर पर हुए बदलाव के बाद नए सचिव बनाए गए। वेस्ट यूपी प्रभारी कांग्रेस सचिव संजीव आर्या को कमान दीं गई है।प्रभारी बनने के बाद राष्ट्रीय सचिव बनने के बाद प्रभारी की यह पहली बैठक होगी। कांग्रेस में संगठन सृजन अभियान के चलते जिला- शहर अध्यक्ष के लिए पर्यवेक्षक मोहन मरकाम ने दावेदार नेताओं इंटरव्यू लिए।बदलाव की संभावनाओं के बीच प्रभारी के दौरे से पार्टी में सियासी माहौल गर्मा गया है। प्रभारी व राष्ट्रीय सचिव संजीव आर्य कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे।
जिला व महानगर अध्यक्षों विनोद गुंबर व जुनैद के हवाले से जिला प्रवक्ता सुधीर पाठक ने बताया कि उत्तराखंड से पूर्व विधायक रहे संजीव आर्य की पाठशाला महानगर के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित जुनैद कुरैशी के फॉर्म हाउस पर दोपहर 11.30 बजे से होगी।राष्ट्रीय सचिव पहली बैठक में जिले व शहर के कार्यकर्ताओं से अलग अलग संवाद करेंगे। कांग्रेस नेता के दौरे कार्यकर्ता सक्रियता बढ़ गई है।
