रेलवे ने लंबी दूरी की गाड़ियों में की अस्थाई व्यवस्था
ट्रेनों में पेंट्रीकार की जगह अतरिक्त थर्ड एसी कोच
अतिरिक्त कोच जुड़ने से वेटिंग टिकट यात्रियों की एसी कोच में मिलेगी बर्थ
सितंबर से दिसंबर तक प्रभावी रहेगी व्यवस्था
हिन्द लाइव न्यूज,राजेश भाटिया

मुरादाबाद। त्योहार के मौके पर होने वाली लंबी वेटिंग या रिग्रेट होने की परेशानियों से अब थोड़ी राहत पाना अब आसान होगा। रेलवे ने लंबी दूरी की ट्रेनों में मिलने वाली पेंट्रीकार की सुविधा को हटा लिया है। मुख्यालय ने लंबी दूरी की जिन छह प्रमुख गाड़ियों में पेंट्रीकार हटाई है।उनमें प्रमुख कामाख्या से श्री माता वैष्णोदेवी व भगत की कोठी समेत छह ट्रेनें है।
पेंट्रीकार हटाने से यात्रियों को वेटिंग टिकट में राहत मिलेगी।पर खानपान को लेकर यात्रियों को ई केटरिंग या खुद भोजन का प्रबंध करना होगा।यह सभी गाड़ियां मुरादाबाद होकर संचालित होती है।
रेल मुख्यालय ने पूर्वोत्तर सीमा रेलवे की छह प्रमुख गाड़ियों में लगे पेंट्रीकार की व्यवस्था को समाप्त किया है।उत्तर रेलवे ने लंबी दूरी की गाड़ियों में लंबी वेटिंग को देखते हुए नया प्रयोग किया है।माना जा रहा है कि आने वाले त्योहारों नवरात्र,दिवाली आदि पर्वो के मद्देनजर यात्रियों की सुविधा का विकल्प तलाशा है। कामाख्या से सैकड़ों किमी तय कर श्रीवैष्णो देवी या भगत की कोठी जाने वाली ट्रेनों में पेंट्रीकार को हटाया लिया गया।
रेलवे की जारी अधिसूचना के अनुसार ट्रेन 15624 कामाख्या से भगत की कोठी में 4 सितंबर से 27 नवंबर तक पेंट्रीकार हटाकर अतिरिक्त एसी कोच जुड़ेगा।इसके अलावा कामाख्या से आनंद विहार 15621-22 व कामाख्या-श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा 15655-56 ट्रेन में पेंट्रीकार की जगह एसी कोच लगेगा।
वर्जन–
ट्रेनों में पेंट्रीकार की जगह एसी कोच जोड़ने का निर्णय लिया गया है।इससे वेटिंग के यात्रियों को आसानी से बर्थ मिल सकेंगी। हालांकि पेंट्रीकार की सुविधा हटने से यात्रियों को अपने भोजन आदि का प्रबंध खुद करना पड़ेगा।अलबत्ता यात्री ई केटरिंग या अन्या अपने प्रबंध से भोजन का इंतजाम कर सकेंगें।-महेश यादव सीनियर डीसीएम मुरादाबाद।
अस्थाई व्यवस्था सितंबर से दिसंबर तक प्रभावी—
15624 कामाख्या-भगत की कोठी 4 सितंबर-27 नवंबर
15623 भगत की कोठी-कामाख्या 8 सितंबर-1 दिसंबर
15621-22 कामाख्या-आनंद विहार 3 सितंबर-27 नवंबर
15655-56 कामाख्या-श्रीमाता देवी 6 सितंबर- 2 दिसंबर
