सम्मान समारोह में डीएम बोले का संबोधन
शिक्षक समाज व राष्ट्र निर्माण की नींव व बच्चों में पढ़ने की आदत करें विकसित
मुख्यमंत्री ने मुरादाबाद जिले के शिक्षक व शिक्षिका को दिया राज्य पुरस्कार
हिन्द लाइव न्यूज, राजेश भाटिया।

मुरादाबाद। भारत के द्वितीय राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म दिवस शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए 40 शिक्षक व शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया।
शनिवार को पंचायत भवन में बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में मुख्य अतिथि एमएलसी गोपाल अंजान व डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया रहे। इस दौरान गोरखपुर स्थित योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में आयोजित राज्य अध्यापक पुरस्कार समारोह का लाइव प्रसारण पंचायत भवन में किया गया।समारोह में मुख्यमंत्री ने प्रदेश के राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए चयनित 81 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इनमें मुरादाबाद से बेसिक की शिक्षिका सुनीता रानी व माध्यमिक शिक्षा विभाग के शिक्षक डॉ. अनुज अग्रवाल को मुख्यमंत्री ने राज्य अध्यापक पुरस्कार दिया।
कार्यक्रम में शिक्ष क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए चयनित 40 शिक्षक-शिक्षिकाओं को शॉल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।एमएलसी गोपाल अंजान,डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया, डीआइओएस रितु तोमर व बीएसए अमित सिंह ने भी पुरस्कृत शिक्षकों का उत्साहवर्धन किया।

इस मौके पर डीएम ने कहा कि शिक्षक केवल पाठ्यक्रम तक सीमित न रहें। बच्चों में सीखने की जिज्ञासा और पढ़ने की आदत विकसित करें।बच्चों में नियमित रूप से पुस्तक पढ़ने से उनमें ज्ञान भाषा एवं विचार करने की क्षमता बढ़ेंगी। शिक्षक भी अपने ज्ञान को समृद्ध कर बच्चों के लिए प्रेरणास्रोत बनें।कहा कि विद्यालयों में सकारात्मक माहौल बने ताकि बच्चे स्वेच्छा से पढ़ने,सीखने व नई चीजों को जानने के लिए प्रेरित हों।
कार्यक्रम में एमएलसी गोपाल अंजान ने शिक्षक दिवस पर शुभकामनाएं दीं।कहा कि सरकार शिक्षकों को बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने के साथ विद्यालयों के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने में जुटी है।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. सचिन शुक्ला एवं डॉ. हर नन्दन प्रसाद ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान धवल दीक्षित,राजेश चतुर्वेदी, वागीश गोयल,मोहित कुमार,डॉ. नीरज शर्मा, कपिल सिरोही, मुकेश कुमार,धर्मेंद्र प्रताप सिंह,अंजलि सैनी,मंजू रानी सैनी, अंजलि गुप्ता, विन्रम कौशिक,अक्षय कुमार सहित अनेक शिक्षक रहे।
