राष्ट्रवादी पंजाबी महासंघ की होटल में हुई बैठक में निर्णय
हिन्द लाइव न्यूज,राजेश भाटिया
मुरादाबाद। शनिवार को राष्ट्रवादी पंजाबी महासंघ की बैठक में बुध बाजार में कार पार्किंग का ठेक मुद्दा बना।महासंघ ने स्मार्ट सिटी रोड के तहत विकसित स्टेशन रोड पर बुध बाजार में कार पार्किंग का ठेका दिए जाने पर तीखी नाराजगी जताई। ठेके के मामले को संगठन ने सीएम तक पहुंचाने का भी निर्णय लिया।
बुध बाजार के एक होटल में हुई बैठक की अध्यक्षता कर रहे एडवोकेट राजीव गुंबर ने कहा कि इस रोड को पहले स्मार्ट सिटी के तहत विकसित किया गया।इस दौरान व्यापारियों को परेशानियों का सामना भी करना पड़ा।
अब निगम ने वाहनों की पार्किंग के लिए बुध बाजार रोड पर ठेका दे दिया। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि पहले निगम ने पुरानी तहसील समेत अन्य जगहों पर कार पार्किंग बनाने का निर्णय लिया था। पर अब ठेके के नाम पर गरीब फड़ दुकानदारों को भगाने के लिए ठेके के नाम पर अनाप शनाप पैसे मांग रहे है।
बैठक में आम सहमति से लिया गया कि इस मामले की जानकारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दी जाएगी। बैठक का संचालन राकेश बाठला ने किया।
इस दौरान हरीश भसीन,काले पहलवान, नीटा धमीजा, सतीश रहेजा, प्रदीप सेठी, सरदार भूपेंद्र सिंह बाली, जितेंद्र कोहली, हरि किशन छाबड़ा, संस्कार कटयाल, भूपेंद्र सिंह बॉबी, गौरव अनेजा, राहुल गगनेजा, हनी कपूर, सुरेंद्र डब्बू,सरदार दलजीत सिंह,पोरस सचदेवा,गोल्डी शर्मा,अनिल छाबड़ा, राधेश्याम अरोड़ा,अर्पित गुंबर, मयूर भाटिया, नीरज ग्रोवर,अशोक रहेजा,अजय कक्कड़, राहुल सेठी,नितिन महाजन आदि रहे।
