भाजपाई बोले, तुम जियो हजारों साल
राजेश भाटिया। हिन्द लाइव मुरादाबाद।
शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन को भाजपाइयों ने सादगी और उत्साहपूर्ण ढंग से मनाया। इस दौरान पीलीकोठी स्थित महापौर कार्यालय में मेयर विनोद अग्रवाल व तमाम पार्षदों ने केक काटा और मुख्यमंत्री को जन्म दिन की शुभकामनाएं दीं।
केक काटने के दौरान कार्यक्रम में लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई। महापौर और पार्षद व अन्य लोगों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उत्तम स्वास्थ्य, लंबी आयु व सफल नेतृत्व की भी कामना की।
कार्यक्रम के दौरान भाजपाइयों ने ‘तुम जियो हजारों साल’ जैसे गीतों से पूरा माहौल उत्साहपूर्ण रहा।मेयर विनोद अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश विकास,सुशासन और कानून व्यवस्था के क्षेत्र में लगातार बुलंदी छू रहा है।
मुख्यमंत्री ने सबका साथ, सबका विकास के मद्देनजजन कल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू किया और प्रदेश की जनता का विश्वास जीता है।महापौर ने कहा कि सरकार की नीतियां व विकास कार्यों का लाभ समाज में हर वर्ग को मिला है। इससे उत्तर प्रदेश पूरे देश में अपनी विशेष पहचान बनाई है। कार्यक्रम में मिठाई बांटी।और सभी ने एक दूसरे का मुंह मीठा कराया। सभी ने मुख्यमंत्री के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।इस दौरान निगम कार्यकारिणी उपाध्यक्ष पार्षद शैलेंद्र सैनी के अलावा पार्षद तुषार,चंद्रभान सैनी,गीता शर्मा,राहुल देव वर्मन,विनोद शर्मा,गौरव श्रीवास्तव, सुरेश सैनी,शेखर शर्मा,सुदेश शुक्ला समेत तमाम कार्यकर्ता, समर्थक रहे।
