राजेश भाटिया।हिन्द न्यूज लाइव।मुरादाबाद।
शुक्रवार को विश्वप पर्यावरण दिवस पर रेल मंडल में पर्यावरण संरक्षण व स्वोच्छसता के प्रति जन जागरुकता बढ़ाने के लिए विभिनन कार्यक्रम आयोजित किए गए। डीआरएम विनीता श्रीवास्तवव समेत अन्यु अधिकारियों ने पौधा रोंपें।
इस दौरान मंडल में प्रमुख स्टेशन, कॉलोनियां व रेल परिसरों में पर्यावरण संरक्षण गतिविधयां आयोजित हुईं।मुरादाबाद में 15 मई से 5 जून तक विशेष पर्यावरण जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान प्लास्टिक के कम उपयोग, पर्यावरण-अनुकूल विकल्प अपनाने, पौधारोपण को प्रोत्साहित व स्वच्छता बनाए रखने को जागरूकता कार्यक्रम हुए।

डीआरएम ने अधिकारी व कर्मचारियों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई
डीआरएम परिसर में डीआरएम व अन्यर रेल अधिकारियों ने पौधें रोंपे।इस दौरान डीआरएम के अलावा एडीआरएम(इन्फ्रा) प्रेम शंकर झा व पारितोष गौतम, सीनियर डीसीएम महेश यादव,सीनियर डीसीएम सुशील कुमार,मंडल सुरक्षा आयुक्त ऋषि कुमार शुक्ला, सीनियर डीएमई (कैरिज एवं वैगन )सत्येन्द्र कुमार,सीनियर डीपीओ अभिषेक ठाकुर,उत्तर रेलवे महिला कल्याण संगठन की मंडल सचिव डॉ० भानुप्रिया वधावन, नीरू प्रजापति (कोषाध्यक्ष),दीपिका शर्मा, नीलिमा,उषा मीना, अरुणिमा, मोनिका सैनी व मुख्य चिकित्सा अध्यक्ष इन्द्रजीत कौर आदि ने पौधें रोंपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।इस दौरान डीआरएम ने अधिकारी व कर्मचारियों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई।
स्टेशन पर प्लास्टिक क्रेशर मशीन का शुभारंभ

रेलवे स्टेडियम बाल विदया मंदिर में बच्चों ने अनेक सुन्दर हैण्डमेड गमलों में पौधें रोंपे। डीआरएम ने बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के लिए पुरस्कार प्रदान किेया। डीआरएम ने मुरादाबाद स्टेशन पर प्लास्टिक बोतल क्रेशर मशीन का उद्घाटन किया।परिसर में 20 प्लास्टिक बोतल क्रेशर मशीनों के जरिए प्लास्टिक अपशिष्ट के वैज्ञानिक एवं प्रभावी निस्तारण को प्रोत्साहन मिलेगा। इस दौरान स्टेशन परिसर में पर्यावरण संरक्षण विषय पर नुक्कड़ नाटक का मंचन भी हुआ। डीआरएम ने पर्यावरण संरक्षण के तहत एक रैली को हरी झंडी भी दिखाई।
